आरोपी से 7 किलो 80 ग्राम चूरापोस्त बरामद ।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा तश्करों पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा वासी मोटे माजरा जिला एसएएस नगर पंजाब को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 7 किलो 80 ग्राम चूरापोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है।  जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 2 अप्रैल को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार, मुख्य सिपाही कुलदीप, गुरमेज सिंह व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही दिनेश कुमार की टीम सैक्टर-2 देवीलाल पार्क के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा वासी मोटे माजरा जिला एसएएस नगर पंजाब ट्रक नंबर पीबी-65ए-5937 पर ड्राईवरी का काम करता है। आरोपी पंजाब से माल लोड करके बिहार, झारखण्ड व पश्चिम बगांल वगैरा जाता है और वापसी में आते समय बिहार व झारखण्ड से भारी मात्रा में चूरापोस्त/डोडापोस्त लेकर पंजाब मे महंगे दामों पर बेचता है । आज भी वह अपने ट्रक में बिहार व झारखण्ड से भारी मात्रा मे डोडापोस्त लेकर हिमाचली ढाबा जीटी रोड समानी के पास खडा है। अगर हिमाचली ढाबा जीटी रोड समानी पहुंचकर ट्रक नंबर पीबी-65ए-5937 की तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा मे चूरापोस्त/डोडापोस्त बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम हिमाचली ढाबा जीटी रोड समानी पहुंची जहां पर मिली सूचना अनुसार ट्रक नंबर पीबी-65ए-5937 खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने ट्रक में बैठे व्यक्ति को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा वासी मोटे माजरा जिला एसएएस नगर पंजाब बताया। मौका पर राजपत्रित अधिकारी परमजीत सिंह नायब तहसीलदार थानेसर को बुलाया गया। राजपत्रित अधिकारी के सामने पुलिस द्वारा आरोपी व उसके ट्रक की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 7 किलो 80 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *