करनाल, 25 जनवरी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज घरौंडा हलके के तीन गांव अराईपुरा, चौरा और फैजलीपुर का दौरा कर विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विजयी बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में विकास में जो कमी रह गई थी उसे इस बार पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों से कहा की कि वे विकास कार्यों के बारे में बताने में संकोच न करें। हलके के लोगों के लिए उनके द्वार पहले की तरह हर समय खुले हैं।
विधानसभा अध्यक्ष का गांवों में शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। श्री कल्याण ने कहा कि पिछले 5 सालों में कोरोना के कारण विकास कार्यों की गति कुछ धीमी रही लेकिन अगले 5 सालों में न केवल अधूरे कामों को पूरा कराया जाएगा बल्कि लोगों की मांग के अनुरूप नए कार्य भी कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश में फिर से लोगों ने विकास पर मोहर लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिनोंदिन मजबूत हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अपने 9.30 साल के कार्यकाल में हरियाणा में व्यवस्था में बदलाव करके जनहित में अनेक योजनाएं क्रियान्वित कीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। आज शिक्षित युवाओं को मेरिट पर नौकरियां मिल रही हैं। गरीब का बेटा भी अफसर बन रहा है। इसी कारण युवाओं का रुझान पढ़ाई के प्रति बढ़ा है। उससे पहले सरकारी नौकरियों में भाई भतीजावाद का बोलबाला था।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह व्यवस्था बदलाव का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन और किसानों के खाते में फसलों के भुगतान की राशि सीधे पहुंच रही है। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को नशे से दूर रखने और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एनसीसी अकादमी, मेडिकल यूनिवर्सिटी बनने और रिंग रोड चालू होने के बाद क्षेत्र में विकास के नये द्वार खुल जायेंगे। रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्लान में देश में गरीबों के लिये दो करोड़ मकान बनवाए। दूसरे प्लान में कोरोना के कारण यह कार्य आगे नहीं बढ़ सका। अब तीसरी प्लान में पीएम ने फिर से दो करोड़ मकान बनवाने की घोषणा की है। हरियाणा में भी पात्र लोगों को चरणबद्घ तरीके से मकान उपलब्ध कराये जायेंगे। जिनके मकान ज्यादा खस्ताहालत में हैं उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से कहा कि वे काम बताने में संकोच न करें। स्पीकर के रूप में भले ही उन्हें नई जिम्मेदारी मिलो हो लेकिन हलकावासियों के लिये वे आज भी पहले जैसे हैं।
इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, पवन, विजय, सुपरवाइजर कविता तथा विभिन्नि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *