कुरुक्षेत्र, 16 जनवरी : पिछले कुछ दिनों से ठिठुरन भरी सर्दी झेल रहे लोगों के लिए वीरवार के दिन की शुरुआत भी कोहरे की गिरफ्त से हुई। लेकिन बाद में दिन सूर्य देव खिले हुए नजर आए। कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की रात में शुरू हुआ कोहरा पड़ने का सिलसिला गुरुवार की सुबह तक भी जारी रहा। कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर हुई बरसात के कारण मौसम में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से भी राज्य के कई क्षेत्रों में 18 जनवरी तक अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 17 जनवरी तक ऑरेंज और 18 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कोहरे के चलते कई स्थानों पर दृश्यता 10 से 20 मीटर तक पहुंच गई है, जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों को दिन के समय में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही थी। डा. सी.बी. सिंह ने बताया कि मौसम विभाग विभाग की और से कुछ क्षेत्रों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला और यमुनानगर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद और करनाल के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, जींद और चरखी दादरी के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *