44 करोड़ की लागत से बने इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन
1.75 करोड़ की लागत से बने क्रिकेट ग्राउंड और 13 करोड़ की लागत से तैयार महिला आश्रम का भी किया उद्घाटन
करनाल, 10 जनवरी- 
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को करनाल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर को 59 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट की सौगात दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल के सेक्टर-32 में बनाए गए इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सेक्टर-9 में क्रिकेट ग्राउंड और शक्ति कॉलोनी में बनाए गए महिला आश्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, इंद्री के विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा व भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, डीसी उत्तम सिंह भी मौजूद रहे।
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल सर्वप्रथम सेक्टर-32 में पहुंचे। यहां उन्होंने 44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन किया और वहां मौजूद जिम, बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल की बारीकी से जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने आमजन को संबोधित किया और उन्हें इस इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की बधाई दी। इसके उपरांत सेक्टर-9 में 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया।  उन्होंने यहां मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को व करनालवासियों को क्रिकेट ग्राउंड की बधाई दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल इसके उपरांत करनाल की शक्ति कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने 13 करोड़ की लागत से बनाए गए महिला आश्रम का उद्घाटन किया।

इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में यह है खास
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स 44 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है, जो 2 एकड़ में बनाया गया है। इस कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल बनाया गया है। जिसमें 10 लेन जोकि 50 मीटर x 25 मीटर है। पूल हीटिंग, फिल्टरेशन, लाइटिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसके साथ-साथ इस इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में वार्म अप पूल बनाया गया है, जिसका साईज 25 मीटर. x 21 मीटर है। एक बैडमिंटन हॉल बनाया गया है। इसमें 5 कोर्ट हैं। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शॉवर रूम, प्रसाधन, गर्म पानी के लिए गीजर, लॉकर का भी अलग-अलग प्रावधान है। व्यायाम के लिए हॉल बनाया गया है। इसके साथ-साथ आफिस रूम बनाया गया है। 6 से 12 वर्ष के बच्चों की व्यायाम के लिए जिम बनाया गया है। कैफेटेरिया की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल रूम भी बनाया गया है। पहले तल पर दर्शकों के बैठने के लिए 384 कुर्सियों सहित उचित व्यवस्था की हुई है। 3 बडे जिम हॉल बनाए गए हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार की व्यायाम करने हेतु अलग-अगल आधुनिक मशीनों व संयत्रों का प्रावधान किया गया है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शॉवर व प्रसाधन का निर्माण किया गया है। दूसरे तल पर एक बड़ा हॉल जिसका साईज 8 मीटर x 4 मीटर व्यायाम हेतु क्रॉस फिट की सुविधा प्रदान की गई है। योगा व मेडिटेशन के लिए एक हॉल जिसका 12 मीटर x 11 मीटर है, निर्माण किया गया है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग से प्रसाधन का निर्माण किया गया है। इनडोर व आउटडोर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

क्रिकेट ग्राउंड और महिला आश्रम में यह रहेंगी सुविधा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि सेक्टर-9 में बनाए गए क्रिकेट ग्राउंड में पिच के साथ क्रिकेट का मैदान, हॉल, वाशरूम के साथ महिला रेस्ट रूम, वाशरूम के साथ पुरुष रेस्ट रूम, बाउंड्री वॉल व एंट्री गेट बनाए गए हैं। इस पर कुल 1.75 करोड़ रुपये की लागत आई है। वहीं शक्ति कॉलोनी में बनाया गया महिला आश्रम 0.720 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। आश्रम में ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ 5 मंजिला इमारत है । 2 बीएचके के 22 फ्लैट और 1 बीएचके के 66 फ्लैट हैं। सभी फ्लैट में अटैच वाशरूम व किचन का प्रावधान है।

इस मौके पर हरियाणा कल्याण सोसायटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट की चेयरपर्सन मेघा भंडारी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील गोयल, प्रवीन लाठर, जिला उपाध्यक्ष इलम सिंह, राजेंद्र आर्य दादुपुर, एडवोकेट विजय वेदपाल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी व अन्य आमजन उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *