आरोपियों के खिलाफ पहले भी पंजाब व हरयाणा में मामले दर्ज हैं ।

 जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिगंला के मार्ग दर्शन मे अंतर्राष्ट्रीय लूट की वारदातों को सुलझाते हुए लूट मामलों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने लूट की कई वारदातों को सुलझाते हुए कमदीप पुत्र शोभराज वासी जनसुई व दीपक उर्फ़ गोलू पुत्र सुरेश कुमार वासी गौरसिया जिला अम्बाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि 22  दिसम्बर 2024 थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजू लाल बागड़ी पुत्र गंगा राम व मदन लाल पुत्र मांगी राम वासी गण जिला झाला वाड राजस्थान ने बताया कि वह दोनो एबीआर रोड लाईस प्राईवेट लिमिटिड मोहडा जिला अम्बाला की बतौर ड्राईवर गाड़ी चलाते हैं। दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को आदेश हस्पताल के पास अज्ञात व्यकितयो ने उनको रोककर गर्दन पर चाकु व मदन लाल की गर्दन पर तलवार रख कर दोनो के पास से मोबाईल, पर्स, व करीब 13 हजार रुपए तथा उनके कागजात छीनकर भाग गये। करीब 1 घण्टे में उन्होंने उनके खाते की छानबीन करके राजू लाल के खाते से करीब 1 लाख रुपए निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने दुकान से मोबाईल खरीदा तथा उसके फ़ोन से दुकानदार को पैसे अदा किये गए। जिनकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र को सौंपी गई। बाद में जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।

दिनांक 5 जनवरी 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक शरनजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, हवलदार प्रवेश कुमार व सिपाही सतबीर सिंह की टीम ने लूट की वारदात को सुलझाते हुए कमदीप पुत्र शोभराज वासी जनसुई व दीपक उर्फ़ गोलू पुत्र सुरेश कुमार वासी गौरसिया जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं ।

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने थाना ईस्माइलाबाद जिला कुरुक्षेत्र मे 24 दिसम्बर 2024 को ठसका अली के पास गैस डिलीवरी करने वालों से 18740 रुपए, 2 मोबाईल फोन लूटकर भाग गए थे। इसी प्रकार आरोपियों ने 25 दिसम्बर 2024 को थाना घनौर जिला प़टियाला मे एसबीआई सेवा केन्द्र पर लूट की थी। आरोपी कमलदीप पुत्र शोभराज वासी जनसुई थाना नगल जिला अम्बाला के खिलाफ जिला अम्बाला के अलग-अलग थानों में वर्ष 2019 में 6 मामले दर्ज हैं तथा एक मामला थाना ईस्माइलाबाद जिला कुरुक्षेत्र में दर्ज है। आरोपी दीपक उर्फ गोलु पुत्र सुरेश कुमार वासी गौरसिया जिला अम्बाला के बारे मे जानकारी हासिल की जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *