कहा: प्रदेश की जनता एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में करेगी मतदान
इन्द्री, 20 सितम्बर
इन्द्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठे नारे देकर लोगों का गुमराह किया है। आज हिमाचल में कांग्रेस सरकार की अर्थव्यवथा डगमगा गई है। उनके पास कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। कांग्रेस राज में बिजली विभाग घाटे में था, लेकिन भाजपा सरकार ने अपने पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में इस घाटे को पूरा किया है। आज हर घर में 24 घंटे बिजली देने का काम किया जा रहा है। आज बिना पर्ची बिना खर्ची के भाजपा सरकार में युवाओं को नौकरियां दी गई, जबकि कांग्रेस राज में ये नौकरियों बिकती थी। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप गांव गढ़ीसदान, बीड़ रायतखाना, रायतखाना, हैबदपुर, रामपूरा, सरवन माजरा, भादासों, बड़ी भादसों, खेड़ी जाटान व उड़ाना में अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एक ढकोसला है, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इस बार भी प्रदेश की जनता एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। आज हरियाणा प्रदेश में भाजपा की एकतरफा लहर चल रही है। भाजपा का प्रत्येक प्रत्याशी रिकार्डतोड मतों से जीत दर्ज करेगा और हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलेगा। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि वह आने वाले 5 अक्तूबर को कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर उन्हें विधानसभा चंडीगढ भेजें ताकि वे इन्द्री हल्के के विकास में ओर तेजी ला सकें। इस अवसर पर सरपंच सरदार बलकार सिंह, नरेश सैनी, जयसिंह सैनी, लाभ सिंह, रमेश सैनी, बलविन्द्र काम्बोज, प्रवीण शर्मा, सुरेश पाल, जगतार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गुरदेव सिंह, श्यामलाल कश्यप, बलजीत कश्यप, रघबीर कश्यप, रामस्वरुप काम्बोज, सतीश काम्बोज, मनफूल, नरेन्द्र सिंह, रघबीर काम्बोज आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *