करनाल, 16 सितम्बर। नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने दायित्व मिलते ही करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द को जितवाने की ठान ली है। बृज गुप्ता ने कहा कि वह अब जगमोहन आनन्द बनकर ही काम करेंगे और भाजपा को जितवाकर ही दम लेंगे। आज सभी पार्षद नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता को उनके नये दायित्व पर बधाई देने के लिए पहुंचे थे। बृज गुप्ता के अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने एक स्वर में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा। बृज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव जगमोहन आनन्द ने नही, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने लडना है। देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। सभी कार्यकर्ता इसे अपना चुनाव समझकर पूरी ताकत के साथ कमल खिलाने में जुट जायें।
बृज गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार पिछले चुनावों में उन्होंने भाजपा के लिए दिन-रात काम किया था, वैसे ही वह करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द को जितवाने के लिए जी-जान लगा देंगे। नगर निगम की पूर्व मेयर रेणूबाला गुप्ता ने भी भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द को जितवाने के लिए शंखनाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगी और जगमोहन आनन्द के लिए लोगों से वोट मांगेगी। बृजगुप्ता ने सभी पार्षदों को एक मंच पर बुलाकर आह्वान किया कि सभी पार्षद जगमोहन आनन्द बनकर गली-गली एवं घर-घर जाकर डोर-टू-डोर भाजपा के लिए प्रचार करें और लोगों को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता के लिए ऐसे अनगिनत विकास कार्य करवाएं है जोकि कांग्रेस ने अपने पिछले पूरे कई वर्षों के कार्यकाल में नहीं करवाए। बृज गुप्ता ने पार्षदों की डयूटियां लगाते हुए कहा कि वे करनाल के कोने-कोने और चप्पे-चप्पे में जाकर मुख्यमंत्री द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का बखान करें। जब सभी पार्षद एकजुट होकर कार्य करेंगे तो कोई भी ताकत भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा की एकजुटता और एक साथ मिलकर चलने की परम्परा से ही आज भाजपा बरगद के पेड की तरह मजबूत खड़ी है और इस बरगद के पेड को कोई विपक्ष हिला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों में जातिवाद और परिवारवाद को लेकर कलह छिडी रहती है। इस अवसर पर निर्मला बैरागी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भंडारी, पार्षद रजनी परोचा, पार्षद मुकेश अरोडा, पार्षद गिन्नी विर्क, पार्षद प्रतिनिधि संकल्प भंडारी, पूर्व पार्षद वीर विक्रम, भूपेन्द्र नौतना, सुभाष चन्द्रा, कुमार आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *