कहा : तीसरी बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार तीव्र गति से हरियाणा का करेगी विकास
इंद्री में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप के लिए की वोट की अपील
इन्द्री, 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा ने दस साल हरियाणा प्रदेश में शासन किया, लेकिन इस दस साल के शासन पर 56 दिन का शासन भारी पड़ गया। उन्होंने कहा कि यह तो टे्रलर है, लेकिन आठ तारीख के बाद पिक्चर प्रदेश की जनता दिखाने का काम करेगी। तीसरी बार सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ओर मजबूती से काम करेगी। वह आज इन्द्री आयोजित जन आर्शीवाद रैली को सम्बोधित कर कर रहे थे। उन्होंने इन्द्री की जनता से आह्वान किया कि इन्द्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप को भारी बहुमत से जितवाकर चंडीगढ़ भेजने का काम करें। उन्होंने वायदा किया कि वह आप सभी कार्यकर्ताओं का ढोल नगाड़ो के साथ मुख्यमंत्री आवास पर स्वयं स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि पांच तारीख को हरियाणा प्रदेश की 2 करोड़ 80 लाख जनता निर्णय कर देगी कि तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 56 दिन के अंदर आपके भाई ने 126 ऐतिहासिक फैसले लिये, जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने की। उन्होंने कहा कि इन्द्री से चंडीगढ जाने में कांग्रेस राज में चार साल लगते थे, लेकिन भाजपा सरकार जिस प्रकार तेज गति से विकास करवाया, अब इन्द्री से चंडीगढ जाने में मात्र डेढ़ घंटा लगता है। उन्होंने हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा को विकास दिखाई नहीं दे रहा। हुड्डा को सिर्फ परिवारवाद व क्षेत्रवाद ही दिखाई देता है। कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है और हुड्डा भाजपा से हिसाब मांगने निकले हैं। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 5 अक्तूबर तक एकजुट होकर काम करें, बाकि काम मुझ पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि मै आप लोगों से रामकुमार कश्यप को जितवाने का आर्शीवाद लेने के लिए आया हूं और ये संकल्प लेने के लिए आया कि जनता इन्द्री रामकुमार कश्यप को बड़े अंतर के साथ जितवाकर प्रदेश सरकार बनाने में भागीदारी करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो पगड़ी पहनाकर उनका मान-सम्मान किया है उस सम्मान को वह कभी कम नहीं होने देंगे। आज देश और प्रदेश मजबूती से बदला है। बहुत छोटा समय मिला है और उस बहुत कम समय के अंदर हरियाणा के लोगों के लिए, हरियाणा की जनता के लिए ऐतिहासिक फैसले लिये हैं।  डबल इंजन की सरकार तीसरी बार तीव्र गति से काम करेगी।
इंद्री विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने आह्वान किया कि जिस तरह से जनता ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनानेे में सहयोग किया इसी प्रकार हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट कमल फूल को देकर इंद्री हलके के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें। आपकी एक वोट की ताकत से प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण, अशोक गुर्जर, विधानसभा प्रभारी मेहर सिंह, संयोजक प्रवीन लाठर, धर्मपाल, रघुवीर, सोहन सिंह राणा, अनिल चौहान, प्रदीप कांबोज, राजसिंह गोदारा, जयभगवान महामंत्री, सुनील गोयल, भरतराम कांबोज, राजेंद्र मिड्डा सहित अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
झूठ बोलो राज करो के नारे के साथ आगे बढ़ रही कांग्रेस : नायब सैनी
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत से झूठे वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। अंग्रेज बोलते थे फूट डालो राज कारो और कांग्रेस बोलती है झूठ बोलो राज करो। कांग्रेस इसी नारे के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला और अब 2 साल हिमाचल में सरकार बने हो गए हैं लेकिन आज तक एक नौकरी नहीं दे पाई। कर्नाटक में झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में आई। कांग्रेस ने कहा था कि वोट दो और सरकार बनने पर 2 हजार रुपए महिलाओं को दिए जाएंगे लेकिन एक पैसा महिलाओं को नहीं दिया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कहते हैं कि विकास के लिए पैसा नहीं है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का काम किया है। तेलंगाना में भी इसी तरह झूठ बोला गया लेकिन डेढ़ वर्ष के बाद भी एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। नायब सरकार ने महिलाओं के हित में घोषणा की और महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया। भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है। प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में बदलाव आया है।
बॉक्स
जिनके खुद के बहीखाते खराब हैं, वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं…
सीएम नायब सैनी ने हुड्डा पर तंज कस्ते हुए कहा कि दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के बहीखाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। सैनी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने अभी दो माह भी नहीं हुए हैं लेकिन सरकार द्वारा लिए फैसलों से विपक्ष बौखला गया है। अभी तो कांग्रेस ने ट्रेलर देखा है 8 तारीख के बाद पूरी फिल्म दिखाने का काम करेंगे। पिछले दस वर्षो में भाजपा सरकार ने अनेेक हितकारी निर्णय लिए हैं। तीसरी बार डबल इंजन की सरकार मजबूती से जनहित में कार्य करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रामकुमार कश्यप को भारी मतों से जिताने की अपील की और कहा कि 5 अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर रामकुमार कश्यप को भारी मतों से जिताने का काम करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *