कांग्रेस की सरकार बनने पर 6 हजार रुपए दी जाएगी पेंशन : सुमिता सिंह
करनाल। करनाल में कांग्रेस का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। करनाल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता सिंह को समर्थन देते हुए शनिवार को दर्जनों भाजपा नेताओं व पूर्व पार्षदों ने कांगे्रस में आस्था जताई। इनमें प्रमुख तौर पर नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन बलविंद्र कालड़ा, पूर्व पार्षद गुरदेव सिंह, पूर्व पार्षद सरिता कालड़ा, पूर्व पार्षद हर्ष बत्तरा, पूर्व पार्षद विनोद गुप्ता, अनिल शर्मा, तजिंद्र पाल सिंह, मुकेश गिरधर, एसडी अरोड़ा, अमित पिंकी, मनोज बत्तरा, ओमप्रकाश गर्ग, विनोद अग्रवाल, नर सिंह गोयल, हरपाल रोड़, सोनू जलोटा, जोनी जलोट, राकेश बग्गा, बंटी, कपिल, राजबीर, मुकेश सलूजा, कर्मबीर कलामपुरा, दिनेश शर्मा व मास्टर शमशेर के नाम शामिल हैं। सभी नेताओं का पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर सुमिता सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर वर्ग हर व्यक्ति का सम्मान किया जाता है। करनाल की जनता उनका परिवार है। वह विधायक बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनते ही छह हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध होगा। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। पोर्टल, परिवार पहचान पत्र व प्रोपर्टी आईडी के झंझट से लोगों को छुटकारा दिलाया जाएगा। सुमिता सिंह ने कहा कि बीते 10 सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा को बहुत पीछे धकेल दिया है। करनाल में स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता का करोड़ों रुपया बर्बाद किया गया। विकास के नाम पर केवल धोखा ही किया गया। अब जनता अपनी अनदेखी का बदला लेने के लिए तैयार है। हरियाणा में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *