मनोहर लाल ने लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए कार्य करने के लिए चौधरी ज़ाकिर हुसैन व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन को दी शाबाशी सोमवार को हरियाणा सदन,नई दिल्ली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन एडवोकेट ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर केंद्र सरकार में केबिनेट मंत्री बनने पर मुबारक़बाद दी।
मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा चुनावों में भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन द्वारा पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि ज़ाकिर हुसैन व नसीमा हुसैन ने चुनावों में विशेषत: गुरूग्राम व करनाल लोकसभा में लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद 4 जून की शाम को ही केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सैक्टर 15 ,गुरूग्राम स्थित कार्यालय व निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन द्वारा गुरूग्राम लोकसभा में की गई कड़ी मेहनत के लिए मंच से तारीफ़ की थी व आभार जताया था । राव साहब ने समर्थकों को संबोधित करते हुए मंच से कहा था कि “ मेवात में भले ही उन्हें वोट कम मिले हों लेकिन चौधरी ज़ाकिर हुसैन व उनकी बेगम नसीमा जी ने उनके चुनाव में कड़ी मेहनत की है और इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं “

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *