नागरिकों को 8 से 10 साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी, माईआधार पोर्टल पर ऑनलाईन कर सकते है आधार अपडेट
कुरुक्षेत्र 10 जून अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के दिशा निर्देशों के अनुसार निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2024 है। जिला के सभी लोग 8 से 10 साल पहले बने अपने आधार कार्ड को निर्धारित दिन तक यूआईडीएआई के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट करवा सकते हैं। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी।
एडीसी डा. वैशाली शर्मा ने कहा कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक माईआधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माईआधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिला वासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *