कुरुक्षेत्र 9 जून जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बीएसडब्ल्यू) पाठ्यक्रम के सफल संचालन के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से 20 सीटों के साथ मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) डिग्री पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। सामाजिक कार्य में करियर बनाने वालों के लिए मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) डिग्री प्रोग्राम आवश्यक योग्यता है, ताकि वे इस क्षेत्र में आवश्यक ज्ञान, कौशल और अनुभव प्राप्त कर सकते है।
संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने बताया कि बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों के रुझान को देखते हुए एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है ताकि छात्र इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सके। पाठ्यक्रम के लिए पात्रता मानदंड में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है, जिसमें दाखिला स्नातक में प्राप्त अंकों की वरीयता के आधार पर होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *