अम्बाला, 20 फरवरी-
अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने मंगलवार को पांच वार्डों के तहत पौने 3 करोड़ रूपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में वार्ड नम्बर 3, 7, 9, 10 व 13 में गलियों के निर्माण कार्य, बरसाती पानी की निकासी के लिए आरसीसी पाईप लाईन, नालों का निर्माण, ग्रीन बैल्ट व अन्य विकास कार्य शामिल हैं। सभी जगहों पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य अभिनंदन किया। इन विकास कार्यों की सौगात देने के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार भी प्रकट किया।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों के  शिलान्यास की बधाई देते हुए कहा कि आज इन पांच वार्डो में लगभग पौने 3 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन विकास कार्यों के होने के बाद क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी जगहों पर विकास कार्यों को तीव्रता से करवाने का काम किया गया है। आगे भी विकास कार्यों को और तीव्र गति से करवाने का काम किया जायेगा।
विधायक ने इस मौके पर यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर ब्यार बह रही है। हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया गया है। आज कोई भी क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता नहीं है। विकास कार्यों के शिलान्यास के  तहत विधायक असीम गोयल ने वार्ड नम्बर 3 के तहत 35.6 लाख रूपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्यों का, वार्ड नम्बर 7 के तहत नाले का निर्माण कार्य, गलियों का निर्माण कार्य, बरसाती पानी की निकासी के लिए आसीसी पाईप लाईन बिछाए जाने के साथ-साथ गोबिंद विहार में तीन सडकों के निर्माण कार्य शिलान्यास किया गया। इस वार्ड में 99.8 लाख रूपये की लागत से यह विकास कार्य किए जायेंगे। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 9 व 10 में 60 लाख रूपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य के साथ-साथ पाईप लाईन बिछाने बारे व अन्य कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 13 में भी गलियों के निर्माण कार्यों के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता एल.सी. चौहान, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, पूर्व मेयर रमेश मल, सुंदर ढींगरा, पार्षद यतिन बंसल, अमन सूद, रजनीश भल्ला, स्वर्ण सैनी, दिलबाग सिंह, केशव केसर, प्रीतम सिंह गिल, कमल गुलाटी, अरूण, संजीव जैन, सद्दाम हुसैन, लखबीर लक्खा, राजीव के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *