कुरुक्षेत्र:
 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के अंतर्गत 2 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित मेले में विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई ‘आपणा घर’ की सांस्कृतिक प्रदर्शनी लाखों सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र रही। सोलह दिन तक चली इस प्रदर्शनी में देसी एवं विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। मेले में 15 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे। यह जानकारी विरासत के सयोंजक डॉ. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में तंजानिया, बोर्सवाना, काबोवार्डे, कैमरोज, स्वातंनी, इथोपिया, गामिया, घाना, गुनिया, केन्या, मोडागास्कर, मालवी, माली, मोजांबिक, नामीबिया, नाइजीरिया, साउटोमो, स्टेगल, सिसिल्स, टान्गो, युगांडा, जांबिया, जिम्बाव्वे, अलजीरिया, आर्मेनिया, बांग्लादेश, बेलारूस, कान्गो, आयरलैंड, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लेबनान, मारीशस, म्यांमार, नेपाल, रसिया, श्रीलंका, सीरिया, थाइलैंड, ट्यूनीशिया, टर्की, यूके, उज्बेकिस्तान और भूटान सहित 50 से अधिक देशों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हरियाणा के लुगदी से बोहिया बनाने की कला, फुलझड़ी बनाने की कला, चारपाई बुनने की कला, हरियाणवी लोक परिधान, हरियाणा में दरी बनाने की कला के साथ-साथ कूंए के डोल, कांटे-बिलाई, ओरणे, डायल, न्यौल, जेली-टांगली, भारत के रजवाड़ों के बाट, अनाज मापक माप, पुराने बर्तनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी का महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपर्दी मुर्मु, महामहिम उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित अनेक विदेशी राजदूतों एवं हरियाणा के अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड काफ्ट मेले में 2016 से हरियाणा की सांस्कृतिक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत डॉ. महासिंह पूनिया द्वारा की गई थी।
बॉक्स
हरियाणवी पगड़ी विदेशियों के लिए बनी आकर्षण
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में विरासत की ओर से ‘पगड़ी बंधाओ फोटो खिंचाओ’ विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रही। हरियाणवी पगड़ी को बांधने के लिए अनेक विदेशी पर्यटक भी आकर्षित हुए। विरासत की ओर से वहां पर बनाए गए सेल्फी प्वाईंट भी पर्यटकों को आकर्षित करते रहे। हरियाणा की पगड़ी को 8 सेंकड में बांधने का रिकार्ड भी कलाकार अनूप ने दर्ज करवाया। इस प्रकार 16 दिन तक चले सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक हरियाणा की पगड़ी पूरे मेले में छाई रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *