अंबाला कैंट 27 दिसंबर 2023
गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के राजनीतिक विज्ञान विभाग के एम. ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी धर्मेंद्र कुमार, दीनदयाल , लवकेश ने कॉलेज और विभाग को गौरवान्वित किया है।
रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत हरियाणा पुलिस द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित जोनल स्तर क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। धर्मेंद्र कुमार ,दीनदयाल, लवकेश को अंबाला रेंज के आईजी श्री शिवास कविराज द्वारा पुरस्कृत किया गया।  इन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने बधाई और शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा की ऊंचाइयों को प्राप्त करना जीएमएन कॉलेज के संस्कारों में है, और कॉलेज अपने विद्यार्थियों में उच्च आचरण ,विनम्रता और कुशलता को स्थापित करने के लिए वचनबद्ध है, इसलिए हमारे विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में नूतन आयाम स्थापित कर रहे हैं और भविष्य में अनेकों ऐसे कीर्तिमान स्थापित करने के लिए वचनबद्ध है। इसी श्रृंखला में विभागाध्यक्ष व रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ एस एस नैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि भविष्य में हमारे विद्यार्थी और अधिक कीर्ति को प्राप्त करेंगे ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *