अंबाला कैंट -19 दिसंबर 2023
गांधी मेमोरियल नेशनल  कॉलेज की आई.सी.सी कमेटी द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। पोस्टर के माध्यम से छात्राओं द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न विषय को उजागर किया गया। लगभग 45 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्राओं को विषय की संवेदनशीलता और चर्चा की आवश्यकता के बारे में बताया और छात्राओं से भारतीय संविधान द्वारा उन्हें दिए गए अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक होने का आग्रह किया। इस प्रतियोगिता की संयोजिका प्राध्यापिका  कमलेश कुमारी द्वारा भी छात्राओं को जागरूक किया गया। डॉ.अमिता ने छात्राओं को इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान पर बी.ए प्रथम वर्ष  की छात्रा किरण तो वहीं द्वितीय स्थान बी.ए प्रथम वर्षीय राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की छात्रा राधिका ने हासिल किया। तृतीय स्थान पर पलक बी.सी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा रही। इस अवसर पर छात्राओं के साथ डॉ. मीना , डॉ. ज्योति और प्राध्यापिका महक भी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *