पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गांव मुगलमाजरा व मदनपुर में लोगों से किया सीधा संवाद, लाभार्थियों को प्रदान किया विभिन्न योजनाओं का लाभ
शाहबाद 14 दिसंबर पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेशभर में केंद्र सरकार जो जगह-जगह जाकर लोगों को यह सार्थक संदेश दे रही है कि आत्मनिर्भर व विकसित भारत का संकल्प केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का या किसी सरकार का नहीं है। यह सबको साथ लेकर भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। प्रदेशवासी जिस तरीके से इस यात्रा को जन आंदोलन का रूप देकर आगे बढ़ा रहे हैं, वह प्रेरित करने वाला है।
पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी वीरवार को शाहबाद ब्लॉक के गांव मुगल माजरा व मदनपुर में विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा में लोगों से सीधा संवाद कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलवाई। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके। अब तक बहुत से लाभार्थी इसका फायदा उठा चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, महिला, किसान व युवा के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि देश का कोई भी गरीब नागरिक धन के अभाव में न तो भूखा रहेगा और न ही ईलाज करवाने में असमर्थ रहेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद में गांव-गांव जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनकी शत-प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है। यह यात्रा देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों विशेषकर वंचित वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनूठी पहल है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *