पिहोवा/इस्माईलाबाद 11 दिसम्बर –  विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को जानने में अहम भूमिका अदा कर रही है। जिस व्यक्ति का जो अधिकार है उसे वह अधिकार आसानी से मिले और जनता का जीवन सरल व सुगम रहे, सही मायने में तभी देश व प्रदेश विकसित राष्ट्र माना जाता है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल काम कर रहे हैं, उनका विजन है कि 2047 तक भारत आत्म निर्भर और विकसित भारत बन जाएगा। हरियाणा घुमंतु जनजाति बोर्ड के उपाध्यक्ष जय सिंह पाल ने ये शब्द गांव मुर्तजापुर में बतौर मुख्य अतिथि कहे। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान गांव मुर्तजापुर के  ग्रामीणों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रति शपथ भी दिलाई।
जय पाल सिंह ने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के तहत सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर अधिकारियों के सहयोग से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में बीपीएल बनवाने के लिए लोगों को नेताओं व अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते थे अब बीपीएल कार्ड ऑनलाईन बन रहे हैं। अब इन में सिफारिश नहीं बल्कि ईमानदारी से पात्र व्यक्ति को इस श्रेणी में शामिल किया जा रहा है। जय पाल सिंह ने कहा कि अब हरियाणा में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार की बेटी को कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, इसके लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है। उन्होंने ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार जिन के घर में कोई नौकरी नहीं है, उसे 5 अंक अतिरिक्त दिए जा रहे हैं।
उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उद्देश्य प्रत्येक परिवार में चूल्हा जले इसके लिए लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। अब एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवार के बच्चों को हरियाणा रोजगार कौशल निगम में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय के परिवार को अतिरिक्त अंक अधिक मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 5 हजार सहायता समूह हैं। इन सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो और इन द्वारा बनाया गए समान की बिक्री एक स्थान पर हो इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोचा है कि प्रत्येक शहर में खाली पड़ी दो एकड़ जमीन में सांझा बाजार बनाया जाए ताकि एक ही स्थान पर महिलाएं अपना सामान रख कर बेच सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर अतिरिक्त 18 लाख चिरायु कार्ड बनाएं हैं। जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक है उन लोगों को भी 1500 वार्षिक प्रीमियम लेकर चिरायु योजना से जोड़ा जा रहा है, उन्हें भी 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
इसके पश्चात गांव खेड़ी शहीदां में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुरनाम मलिक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रति शपथ भी दिलाई। हरियाणा सरकार प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लगातार मुहीम चलाए हुए है। इसी कड़ी में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है, जो प्रदेश भर में लोगों को एक ही छत के नीचे उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए मौजूद रहती है। इन कार्यक्रमों में सूचना, जन सम्पर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां भी सभी लोगों को प्रचार सामग्री के रूप में वितरित की गई। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा के दौरान उन्होंने गांव खेड़ी शहीदां के लोगों की समस्याएं भी सुनी और लोगों के साथ अपने विचार सांझा किए। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *