जेल महानिदेशक अकील मोहम्मद ने कुरुक्षेत्र जेल के सीएनजी पंप का किया उद्घाटन, कुरुक्षेत्र जेल फीलिंग स्टेशन पर आमजन को मिलेगी सीएनजी गैस, फिलिंग स्टेशन पर जल्द लगेगा इलेक्ट्रिकल वाहनों के लिए वाहन चार्जर
कुरुक्षेत्र 10 दिसंबर हरियाणा कारागार विभाग के महानिदेशक अकील मोहम्मद ने कहा कि हरियाणा की जेलों में कुरुक्षेत्र जेल फीलिंग स्टेशन पर पहला सीएनजी पंप लगाया गया है। इस पंप से अब शहर के लोगों को अपने सीएनजी वाहनों के लिए सीएनजी गैस मिल पाएगी। यह सीएनजी पंप सीधा पाईप लाईन से जुड़ा हुआ है। इसलिए वाहनों में तेजी के साथ सीएनजी गैस की फीलिंग की जा सकेगी।
महानिदेशक अकील मोहम्मद रविवार को देर सायं पिपली रोड पर स्थित जेल फीलिंग स्टेशन पर सीएनजी पंप का उद्घाटन करने के उपरांत जेल अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले महानिदेशक अकील मोहम्मद, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने विधिवत रुप से सीएनजी पंप का उद्घाटन किया और उद्घाटन करते ही 3-4 वाहनों में सीएनजी गैस की फीलिंग भी की गई। इस सीएनजी पंप से शहर के सैकड़ों वाहन चालकों को शहर में ही सीएनजी गैस मिलने का फायदा मिलेगा। अब लोगों को सीएनजी गैस की फीलिंग करवाने के लिए जीटी रोड या फिर अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस सीएनजी पंप को सीधा पाइप लाईन से जोड़ा गया है। इसे ऑनलाइन जुड़े होने के कारण वाहनों में तेज गति के साथ सीएनजी की फीलिंग की जा सकेगी।
जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि महानिदेशक अकील मोहम्मद के प्रयासों से कुरुक्षेत्र जेल फीलिंग स्टेशन पर पहला सीएनजी फिलिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। अब लोगों को शहर में ही सीएनजी की सुविधा मिल पाएगी। इस पायलट प्रोजेक्ट के बाद प्रदेश की अन्य 11 जेलों में लगने वाले पेट्रोल पंप पर भी सीएनजी गैस फिलिंग स्टेशन की सुविधा मिल पाएगी। इस कुरुक्षेत्र जेल फीलिंग स्टेशन पर निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जर भी लगाया जाएगा और इस फीलिंग स्टेशन पर डिपार्टमेंटल स्टोर भी स्थापित किया जाएगा। इस पंप का संचालन जेल बंदियों द्वारा किया जाएगा। यहां पर विभिन्न जेलों से बंदी आए है, जिन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस फिलिंग स्टेशन 5 राज्यों का पहला पायलट प्रोजेक्ट जेल फिलिंग स्टेशन कुरुक्षेत्र एवं सीएनजी गैस फिलिंग स्टेशन होगा। इस फीलिंग स्टेशन पर 24 घंटे सीएनजी गैस की सुविधाएं मिल पाएंगी। इस मौके पर जेल उपाधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह, सहायक अधीक्षक जेल अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *