मोटरसाईकिल चोर गिरोह के 4 आरोपियों से चोरी मामलों की 6 मोटरसाईकिलें व 4 लावारिस मोटरसाईकिलें की बरामद ।

जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में मोटरसाईकिल चोरी के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में प्रिन्स उर्फ पप्पू पुत्र लाल सिंह वासी सुरता सिंह फार्म मुर्तजापुर, लखविन्द्र सिंह उर्फ काका पुत्र सतनाम सिंह वासी ईन्द्रा कालोनी मुर्तजापुर तथा नितेश उर्फ काका पुत्र सतीश कुमार वासी साईं कालोनी लाडवा हाल वासी बालाजी कालोनी बाबैन रोङ लाडवा, हर्ष पुत्र लखबीर सिंह वासी ईन्द्रा कालोनी मुर्तजापुर हाल वासी दीवान कालोनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर मामलों में चोरी हुई 06 मोटरसाईकिलें व 04 लावारिस मोटरसाईकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश वासी गुमथला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 15 नवम्बर 2023 को वह अपनी मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-41सी-4154 पर गुप्ता बूट हाऊस गुरुद्वारा रोङ पेहवा पर आया था और मोटरसाईकिल को दुकान के आगे खङा किया था। शाम को समय करीब 6-30 बजे उसने देखा कि उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच मुख्य सिपाही अशोक कुमार को सौंपी गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।

अन्य मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अंकुश पुत्र रामकुमार वासी बाबैन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 9 नवम्बर 2023 को वह अपने दोस्त गौरव पुत्र सुखबीर सिंह वासी खरीण्डवा के साथ अपनी मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-07क्यू-1502 पर लाडवा आया था और वह अपनी मोटरसाईकिल को ईन्द्री चौंक मीट मार्किट में मिस्त्री की दुकान के सामने खङी करके सामान लेने चला गया था। शाम को समय करीब 5 बजे जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नहीं मिली, जिसको कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार को सौंपी गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।

 दिनांक 19 नवम्बर 2023 को प्रभारी अपराध अन्वेषण शाखा-1 निरीक्षक मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश में मुख्य सिपाही पवन कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी प्रिन्स उर्फ पप्पू पुत्र लाल सिंह वासी सुरता सिंह फार्म मुर्तजापुर, लखविन्द्र सिंह उर्फ काका पुत्र सतनाम सिंह वासी ईन्द्रा कालोनी मुर्तजापुर को मामले में गिरफ्तार करके मामलों में चोरी हुई 4 मोटरसाईकिलें व अन्य 4 मोटरसाईकिलें (कुल 8 मोटरसाईकिलें) बरामद की तथा मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी नितेश उर्फ काका पुत्र सतीश कुमार वासी साईं कालोनी लाडवा हाल वासी बालाजी कालोनी बाबैन रोङ लाडवा, हर्ष पुत्र लखबीर सिंह वासी ईन्द्रा कालोनी मुर्तजापुर हाल वासी दीवान कालोनी पेहवा को मामले में गिरफ्तार करके मामलों में चोरी 2 मोटरसाईकिलें बरामद की। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके 01 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था व मामले में जांच आगे बढाते हुए आरोपियों के कब्जा से 10 मोटरसाईकिलें बरामद की। दिनांक 20 नवम्बर 2023 के आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *