प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का किया जोरदार अभिनंदन

कुरुक्षेत्र, 17 वंबर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन रोड धर्मशाला में किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने दावा किया है कि मनोहर सरकार में मैरिट और योग्यता के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलती है। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस ने सदा भ्रम फैलाकर राजनीति की है, लेकिन भाजपा की राजनीति जनहित के लिए है। मोदी-मनोहर शासन में देश और प्रदेश में गरीब कल्याण और सुशासन के लिए काम हो रहा है। उन्होंने का कि कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी है और अब उनकी दुकान में कोई सामान नहीं बचा है। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना तय है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष रवि बतान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी सहित तमाम भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों तथा कार्यकतार्ओं ने नायब सैनी का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। कुरूक्षेत्र की 23 से ज्यादा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का स्वागत और सम्मान किया। नागरिक अभिनंदन समारोह में स्वागत से गदगद नायब सैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे कुरूक्षेत्र के लोगों का सम्मान है और इसे कभी कम नहीं होने दूंगा। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, विधायक सुभाष सुधा और जिला अध्यक्ष रवि बतान ने भी संबोधित किया। कांग्रेस को निशाना पर लेते हुए नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेता बोलते हैं कि सरकार बनने पर चार-चार डिप्टी सीएम बनाएंगे। ऐसा बोलकर वे सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि कांग्रेस को कोई घास डालने वाला नहीं बचा तो इन्होंने यूपीए बनाया, जब यूपीए को जनता ने घास नहीं डाली तो अब घमंडिया गठबंधन बना लिया। उन्होंने कहा कि जैसे कपड़े बदलने से चेहरे नहीं बदलते, इनके वही चेहरे हैं जिनको जनता पसंद नहीं करती और नकार चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व गरीब कल्याण के क्षेत्र में मोदी-मनोहर की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रों को मिल रहा है। युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही है। इस अवसर पर चेयरमैन धर्मबीर मिजार्पुर, वाईस चेयरमैन जयसिंह पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह चीका, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, जिला महामंत्री जसविन्द्र सैनी, हैप्पी विर्क, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, भारत भूषण भारती, जिला परिषद की चेयरमैन कमलजीत कौर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल राणा, बीबी करतार कौर,राज कुमार, नरेंद्र पाल डाबला ,आशीष चक्रपानी चेयरमैन नगरपालिका पेहोवा, शकुंतला शर्मा, मदन मोहन जांगड़ा, पवन शर्मा, रोड महासभा के प्रधान रामपाल, धर्मबीर खेड़ी आदि मौजूद रहे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूबल शर्मा, गौरव बेदी, विनीत क्वात्रा, चेयरमैन लाडवा नगरपालिका साक्षी खुराना, चेयरमैन जयसिंह पाल, राजकुमार सैनी आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *