शाहबाद 15 नवंबर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, गन्ना एनएफएसएम (सीसी-शुगरकेन) के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में डेमोस्ट्रेशन ऑन इंटरक्रॉपिंग विद शुगरकेन मद में प्रदर्शन प्लांट लगाने हेतु किसानों को इनपुट खरीदने के लिए अनुदान के रूप में 3200 रुपए प्रति एकड़ (अधिकतम 2 एकड़) की दर से प्रदान किए जाएंगे। गन्ने की नोटिफाइड/सिफारिश की गई किस्मों की बिजाई की जाएगी। इस मद में अनुदान लेने के इच्छुक किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर अपना आवेदन 1 नवंबर से लेकर 30 नवंबर 2023 तक कर सकते है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए संबंधित कृषि विकास अधिकारी (गन्ना)/सहायक गन्ना विकास अधिकारी कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है। यह जानकारी सहायक गन्ना विकास अधिकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शाहबाद ने दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *