सिख कौम के महान सिपाहसालार थे जस्सा सिंह रामढिय़ा : बीबी रविंदर कौर अजराना
कुरुक्षेत्र, १३ नवंबर
रागगढिय़ा सभा कुरुक्षेत्र द्वारा हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से हरियाणा कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। सबसे पहले सभा द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी एचएसजीएमसी के पदाधिकारियों को दी गई। हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने सभा को एक लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि सभा द्वारा सर्वसमाज हित में कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुगल शासक से लड़ाई लड़ कर जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के लाल किला पर निशान साहिब लगाने वाले जस्सा सिंह रामगढिय़ा सिख कौम की महान शखसियत है। उन्होंने १७८३ में सिख नेता बघेल सिंह और अपनी सेना के साथ मिल कर इस जंग का फतेह किया था। वे सिख रामगढिय़ा मिसल के संस्थापक भी रहे हैं। इससे पहले कार्यक्रम में रामगढिय़ा सभा के प्रधान भूपिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रितपाल सिंह, बलदेव सिंह, अवतार सिंह, हरचरण सिंह चन्नी, जोगिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, जसबीर सिंह, मनजीत सिंह ने सिरोपा भेंट कर प्रधान साहिब व स्पोकसमैन को सम्मानित किया।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति की सदस्या बीबी रविंदर कौर ने कहा कि जस्सा सिंह रामढिय़ा सिख कौम के महान सिपाहसलार थे। उन्होंने मुगल शासकों के खिलाफ वीरता से लड़ाई लडऩा, उनकी जाबांजी का एक प्रत्यक्ष प्रमाण है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि मुगलों के खिलाफ सिखों द्वारा किए गए संघर्ष में जस्सा सिंह रामगढिय़ा की अहम भूमिका रहे। उनकी बहादुरी के कारण ही उन्हें सिख कौम का महान वीर कहा जाता है। इस मौके पर एचएसजीएमसी धर्म प्रचार के सचिव भरपूर सिंह, एडिशनल सैकेटरी राजपाल सिंह दुनियामाजरा, पटवारी तजिंदरपाल सिंह स्याहपोश, गुरुद्वारा निरीक्षक प्रमुख अमरिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह गिल सहित अन्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *