कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में जीएमएन कॉलेज चैंपियन रहा। जीएमएन कॉलेज के खिलाड़ियों ने गोल्ड जीत कर अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित किया। यह प्रतियोगिता 4.11.23  से 10.11.23 तक खेली गई जिसमें जीएमएन कॉलेज ने नोक  आउट मैच के अंदर पानीपत को 3-0 से हराया। गवर्नमेंट कॉलेज इसुराणा को 2-0 से  और गवर्नमेंट कॉलेज पंचकूला को 5-0 से हराया। गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर 1-1 के साथ  बराबर खेलते हुए जीएमएन ने फुटबॉल की इंटर कॉलेज में  प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने  विजेता खिलाड़ियों की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी निरंतर कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बृजेश और प्रोफेसर रुपाली ने खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *