अंबाला कैंट‐ 8 नवंबर 2023
पुलिस ङी.ए.वी स्कूल ,अंबाला सिटी द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया ।इस प्रतियोगिता में जी.एम.एन कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। बुधवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक,डॉ. एस.एस.नैन को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ.एस.एस.नैन ने बताया कि अंबाला सिटी के पुलिस ङी.ए.वी स्कूल में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। प्रतियोगिता में जी.एम.एन कॉलेज के एम.ए पॉलिटिकल साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र धर्मेंद्र कुमार व लवकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।इन विद्यार्थियों को एस.पी एवं डी.एस.पी अंबाला,द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया की इन विद्यार्थियों का चयन पहले कॉलेज लेवल ,उसके बाद ब्लॉक लेवल पर किया गया था।ब्लॉक लेवल का आयोजन एस.ङी कॉलेज ,अंबाला कैंट में करवाया गया था ,जिसमें इन विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला लेवल पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपना चयन करवाया था।अंत में डॉ.एस.एस नैन ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए भी अपना चयन करवाया है, जो की जी.एम.एन कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, डॉ.सुरेंद्र कुंडू भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *