तीन मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग में 350 कारों व 300 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था:-गृह मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी को विकास के पंख लगे, विकसित शहर के तौर पर बन रही छावनी की पहचान : मंत्री अनिल विज

बाजार में पार्किंग सुविधा मिलने पर विभिन्न बाजारों की एसोसिएशनों ने गृह मंत्री अनिल विज को फूल-मालाएं पहना एवं पुष्पगुच्छे देकर इस सुविधा के लिए धन्यवाद जताया
अम्बाला, 07 नवंबर
गृहमंत्री श्री अनिल विज ने मंगलवार को रेलवे रोड पर 19.38 करोड़ रुपए की लागत से गुडग़ुडिय़ा नाले के ऊपर मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन कर लोगों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात प्रदान की।
रेलवे रोड पर आयोजित समारोह में गृहमंत्री अनिल विज ने नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अम्बाला छावनी को विकास के पंख लग रहे हैं और नित रोज कोई न कोई प्रोजेक्ट की यहां पर शुरूआत की जा रही है। आज अम्बाला छावनी का नाम सारे देश में तेजी से विकसित हो रहे शहर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग की सख्त जरूरत थी, मगर किसी भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। आज यहां पर तीन मंजिला कार पार्किंग बनाई गई है जिसमें 350 कारों को तथा 300 दो पहिया वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि यहां पर लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर किए जा रहे हैं और लिफ्ट लगने से कार पार्किंग करने वाले को नीचे से ही पता चल जाएगा कि कौन से फ्लोर पर गाड़ी खड़ी करने की जगह उपलब्ध है।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मल्टी लेवल कार पार्किंग की बेहद जरूरत थी, मगर पार्किंग के लिए कहीं जगह नहीं थी, मगर उन्होंने गुडग़ुडिय़ा नाले के उपर ही बहुमंजिला कार पार्किंग बनवाई ताकि बाजार में आने वाले लोगों को सुगमता हो और वह आसानी से अपने वाहन यहां खड़े कर बाजार से खरीदारी कर सकें।
वहीं, उद्घाटन समारोह के दौरान रेलवे रोड रंधावा मार्केट, राय मार्केट, ऑटो एसोसिएशन, गांधी मार्केट एसोसिएशन, सदर बाजार, चौड़ा बाजार, हनुमान मार्केट, बजाजा बाजार सहित विभिन्न बाजार एसोसिएशनों ने मल्टी लेवल कार पार्किंग की सुविधा देने के लिए गृहमंत्री को पुष्पगुच्छे देकर यह सुविधा प्रदान करने के लिए उनका धन्यवाद जताया।
शहरवासी मल्टी लेवल पार्किंग का उपयोग करें:-गृह मंत्री अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम अपने शहर में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अम्बाला छावनी का विकास करने में आपका सहयोग, प्यार, भरपुर मिलता है, वहीं उनकी शक्ति का केन्द्र है, उससे ही उन्हें उर्जा मिलती है और वह इन कार्यों को कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी और भी काम होने है जिसकी सफलता मिलने पर जल्द ही लोगों को खुशखबरी दी जाएगी।
तीन गुणा ज्यादा विकास कार्य करवाए:- मंत्री अनिल विज
गृहमंत्री अनिल विज ने मंच से विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल में विकास के नाम पर एक ईंट भी अम्बाला छावनी में नहीं लगाई गई थी, अम्बाला का जो हक था उसे नहीं मिला। उन्होंने चुनाव में वायदा किया था कि अम्बाला का जो हक है वह सूद समेत दिलाएंगे और अब आप लोगों के आशीर्वाद से इतने विकास कार्य हो गए है यदि आप सूद के साथ मूल भी जोड़े तो तीन गुणा ज्यादा हमने विकास कार्यों को करवाने का काम किया है।
मासिक एवं घंटों के हिसाब से पार्किंग के रेट तय:- अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि नगर परिषद द्वारा पार्किंग का संचालन किया जाएगा और मासिक एवं घंटों के हिसाब से कार व अन्य टू-व्हीलर खड़े करने के रेट तय किए गए हैं। चौपहिया वाहन छह घंटे खड़ा करने के लिए 20 रुपए व 24 घंटा खड़ें करने पर 40 रुपए तथा मासिक पास 800 रुपए में बनेगा। इसी तरह दोपहिया वाहन छह घंटे के खड़ा करने के लिए 10 रुपए, 24 घंटे खड़ा करने के लिए 20 रुपए तथा मासिलक पास 250 रुपए में बनेगा।
विकास की दृष्टि से छावनी में कई विकास कार्य किए:- मंत्री अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विकास की दृष्टि से अम्बाला छावनी में कई विकास कार्य किए गए हैं। पेयजल की बेहतर व्यवस्था, शहीदी स्मारक, अनाज मंडी, मिनी सचिवालय, बैंक स्कवेयर कम शॉपिंग मॉल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फीफा से अप्रूवड खेल स्टेडियम, जिम्नास्टिक हाल, होम्योपैथिक कालेज, अम्बाला-साहा रोड़ का चारमार्गी, सुभाष पार्क के साथ-साथ चंद दिन पहले ही अम्बाला में घरेलू हवाई अड्डे का शिलान्यास किया गया है। शहर के सौंदर्यकरण के लिए निकलसन रोड व अन्य बाजारों में आकर्षक लाईटें लगाई गई हैं।
अपनी कार में बैठ पूरे पार्किंग स्थल का मुआयना किया गृह मंत्री ने
गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यक्रम के उपरांत अपनी कार में बैठ पार्किंग स्थल का मुआयना किया। उन्होंने हर फ्लोर पर पार्किंग एरिया को देखा और नगर परिषद अधिकारियों को यहां पर बेहतर व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश भी दिए।
यह लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में
इस मौके पर नगर परिषद् प्रशासक सतिन्द्र सिवाच, ईओ जरनैल सिंह, एओ आजाद सिंह, सचिव राजेश कुमार, डीएसपी आशीष चौधरी के अलावा भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिम्पल, किरण पाल चौहान, बिजेन्द्र चौहान, ललित चौधरी, जसबीर जस्सी, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, विनय अग्रवाल, बीएस बिंद्रा, रवि सहगल, संजीव सोनी, सोम चोपड़ा, पुष्पा गुप्ता, रवि चौधरी, अजय बवेजा, मदन लाल शर्मा, दीपक भसीन, ललिता प्रसाद, सतपाल ढल, सन्नी आनंद, गोपी सहगल, प्रमोद लक्की के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
केजरीवाल का दिल्ली मॉडल यहीं कि जेल के अंदर से सरकार चलाओं:- गृह मंत्री अनिल विज
वहीं कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि केजरीवाल जी आजकल अच्छा मॉडल पेश कर रहे है वह जहां-जहंा भी जा रहे है जहां भी चुनाव होने है वहां पर कह रहे है कि वह उस राज्य में दिल्ली मॉडल पेश करेंगे जबकि दिल्ली के चार मंत्री जेल में है, वहां के कितने मंत्री अंदर होंगे क्योंकि दिल्ली का मॉडल तो यही है कि जेल के अंदर से सरकार चलाओ।
गौरतलब है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस मिला है इसी को लेकर आम आदमी के विधायकों ने कहा कि चाहे केजरीवाल को गिरफ्तार हो जाए मगर वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा पर गृह मंत्री ने कहा कि जब भी चुनाव आते ही तो कुछ लोग जनेऊ खरीद लेते है और जगह-जगह मंदिरो में जाते है, इससे उन्हें कोई एतराज नहीं है लेकिन जो लोग दिखावे के लिए जाते है वो ठीक नहीं लगता।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर गृह मंत्री अनिल विज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण बड़ी समस्या है, इसपर सभी को मिलजुल कर काम करना चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *