विनोद शर्मा बोले, गाय की सेवा करना हमारी जिम्मेदारी

अंबाला। अंबाला शहर खतौली स्थित भगवान परशुराम गौशाला में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंबाला में पहली बार हुआ जिसमें कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि गाय माता को बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने की। इस दौरान गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हवनयज्ञ का संचालन वैदिक वाटिका आश्रम भम्भोली यमुनानगर से आए आचार्य गोपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर भगवान परशुराम गौशाला के सदस्यों की ओर से फूलों की वर्षा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विनोद शर्मा ने हवनयज्ञ में आहुति डाली और माथा टेका। इस दौरान आए अधिकतर वक्ताओं ने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की। वहीं कार्यक्रम के समापन अवसर पर गौशाला की तरफ से विनोद शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर एनसीसी स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि हमारे समाज व हमारी संस्कृति में गाय माता का उच्चतम स्थान है। जिस उद्देश्य को लेकर आज का कार्यक्रम आयाेजित किया गया है उसका विशेष महत्व है। शर्मा ने कहा कि बचपन में हमारे घर की रसोई की सेनिटाइजेशन होती थी वह गाय के गोबर से होती थी। ऐसे में गाय और गाय के गोबर के महत्व को समझ सकते हैं। साइस भी यह बात मान चुकी है कि गाय का गोबर एक बेहतर सेनिटाइजर है। शर्मा ने कहा कि गाय के साथ जुड़ा हर पहलू अपने आप में संदेश है। उन्होंने कहा कि गाय की अवहेलना करना सही नही है। हमारा अधिकार है और यह हमारी ड्यूटी है कि गाय की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह गौशाला प्रबंधक का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने 108 कुंडीय महायज्ञ किया है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ धूए की कारण वातावरण को दूषित माना जाता है तो वहीं इस हवनयज्ञ से वातावरण साफ होता है। मन साफ हाेता है और हम तो घरों में गुग्गल का धुआं दिया करते थे, लेकिन धुएं धुएं में अंत है। हमें इस बात को समझना होगा। शर्मा ने कहा कि गाय माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए जो भी सहयोग होगा वह पीछे नहीं रहेंगे। इस अवसर पर चेयरमैन अरुण राणा, संस्थापक एवं प्रधान देवीराम, सह संथापक पवन अग्रवाल, सरंक्षक शीशपाल मोर व प्रमोद अग्रवाल, मुख्यासलाहकार राजिंद्र कौशिक, कार्यकारी प्रधान दिपांशु अग्रवाल, उपप्रधान प्रशांत मिश्रा व राजन बारी, महासचिव नरेंद्र शर्मा, सहसचिव संतशरण वर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष यूडी शर्मा, सदस्य विनोद कुमार, सुरेंद्र कालड़ा, श्याम लाल गर्ग, बिजेंद्र शर्मा मोहड़ी, अशोक शर्मा, महिंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह लक्की, पवन प्रमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *