जिला कुरुक्षेत्र के 400 नए पदाधिकारी लेंगे शपथ:-जगबीर जोगनाखेड़ा

हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी आम आदमी पार्टी:-जगबीर जोगनाखेड़ा

कुरुक्षेत्र 1 सितंबर
आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन तैयार करने की रूपरेखा को आगे बढ़ते हुए कम कर रही है। आगामी 3 सितंबर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान हरियाणा के भिवानी जिले में आ रहे हैं और पार्टी के साथ में जुड़े पदाधिकारी को शपथ दिलाएंगे। इसे प्रदेश भर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। इस कार्यक्रम के बाद हर गांव में 11 से 21 सदस्य ग्राम समिति बनाने का अभियान भी चलाया जाएगा। जगबीर ने बताया कि भिवानी की नई अनाज मंडी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा सहित पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को 1400 पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिनमें 1338 सर्किल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 वार्ड और पांच गांव पर एक सर्किल इंचार्ज बनाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि यह शपथ ग्रहण समारोह अपने आप में ऐतिहासिक होगा। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी के साथ मजबूत संगठन का निर्माण कर रही है। जगबीर ने कहा कि अब तक हरियाणा में 4000 पदाधिकारी की घोषणा हो चुकी है। जिनकी नियुक्तियां तीन चरणों में की गई है। आम आदमी पार्टी में जमीन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। वहीं पार्टी हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन तैयार कर रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संगठन की धीरे-धीरे गांव तक पैंठ बन गई है। जब गांव या सर्कल तक संगठन पहुंचेगा तो उनको अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत जल्द गांव और बूथ स्तर पर भी कमेटियों का गठन करेगी। इस मौके पर कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी,ईश्वर सिंह,पुष्प चौधरी,सरिता पलवल,अमित,अमरीक सिंह,राकेश,सुभाष कसीथल,रामप्रसाद,धर्मेंद्र गोस्वामी,समय सिंह,पुष्पराज अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बॉक्स:-
जिले के करीब 400 पदाधिकारियों को दिलाई जाएगी शपथ
आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने कहा कि 3 सितंबर को भिवानी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे। वही कुरुक्षेत्र जिले के करीब 400 नए कार्यकर्ताओं को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है और सभी नए पदाधिकारी अपने पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *