अम्बाला 17 अगस्त: पूर्व घोषित धरने पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनोद धीमान ने आज विनोद शर्मा व मेयर शक्ति रानी शर्मा के खिलाफ उनके निवास पर धरना दिया और जम कर नारे बाजी की। विनोद धीमान ने आज शर्मा परिवार की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला, विधायक असीम गोयल और आदमपुर उप चुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई के साथ तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि विनोद शर्मा जी अम्बाला शहर विधान सभा के दौरों के दौरान कह रहे हैं कि अम्बाला शहर के नौजवानों को नौकरी मिलनी चाहिए। इस पर तंज कसते हुए विनोद धीमान ने कहा कि आज हरियाणा की भाजपा सरकार में आप के परिवार की पूरी हिस्सेदारी है और उन्होंने कहा कि विनोद शर्मा ने नगर निगम चुनाव के दौरान वादा किया था कि वे अम्बाला के 2000 युवाओं को नगर निगम में नौकरी देंगे, एन.डी.सी. प्रथा बंद करवाएंगे। प्रॉपर्टी आईडी जो नगर निगम ने गलत बनाई है उसको कैंसल करवाएंगे। नगर निगम में आए गांवों के टैक्स माफ करवाएंगे और अम्बाला शहर के अधूरे पड़े विकास कार्य पूरे करवाएंगे। अब लगभग 3 साल नगर निगम चुनाव को होने वाले हैं लेकिन विनोद शर्मा ने चुनावी एक भी वादे को पूरा नहीं किया है और आज अम्बाला शहर की जनता इस सांकेतिक धरने के माध्यम से आपसे सवाल कर रही है कि क्या विनोद शर्मा का गठबंधन सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के लिए ही बीजेपी के नेताओं के साथ है क्योंकि 2019 के चुनाव में उन्होंने विधायक असीम गोयल की खुलकर मदद की और बीजेपी सरकार ने ईनाम के तौर उनके बेटे कार्तिक को राज्य सभा सांसद बनाया जिसमें विधायक असीम गोयल ने विनोद शर्मा के बेटे को वोट डाली। इसी प्रकार जब नगर निगम में जब एडहॉक कमेटियां बनाई जा रही थी तब भी विनोद शर्मा और विधायक असीम गोयल ने समझौता करके बिना चुनाव के नगर निगम के सभी विभागों के पदों पर अपने पार्षदों को सुशोभित किया। आज अम्बाला की जनता इस धरने के माध्यम से उनसे पूछना चाहती है कि वे अम्बाला की जनता के लिए कब एक दूसरे के साथ समझौता करेंगे और अपने चुनावी घोषणा पत्र को कब लागू करोगे।
इस अवसर पर बोलते हुए बलजिन्द्र कम्बोज ने कहा कि 2019 के चुनाव में विनोद शर्मा जी ने असीम गोयल की मदद करते हुए कहा था कि माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने वादा किया है कि वह अम्बाला में आईएमटी लगाएंगे इसलिए हम असीम गोयल को विधायक के रूप में इस शहर में देखना चाहते हैं। लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी विनोद शर्मा ने कभी भी मुख्यमंत्री जी से आईएमटी के बारे में मांग नहीं की। लेकिन 6 महीने पहले कार्तिक शर्मा और विधायक असीम गोयल ने लड्डू बांटते हुए कहा कि हम आई.एम.टी. पास करवा लाए हैं लेकिन आज तक धरातल पर आई.एम.टी. को लेकर कोई भी कार्य सरकार द्वारा नहीं किया गया। इस अवसर पर उनके साथ बलजिन्द कम्बोज, अशोक वर्मा, दीपक कोहली, हरबीर सिंह, आनन्द कुमार, सरदार महेन्द्र सिंह, प्रेम सागर शर्मा, रोबिन खोड़ा, दविन्द्र मान, रिम्पी मान, अवतार बलाना, प्रीतम सिंह, हाकम सिंह, दीपक बक्शी, विशाल भारद्वाज, मधु मैडम, आशीष कन्नौजिया, अमित तोमर, अजीत सिंह, गुलाब सिंह, मलकीत सिंह, मोहित धीमान, मंयक शर्मा, निर्मल खोड़ा, राजेश कुमार आदि गणमान्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *