अम्बाला, 15 अगस्त: अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन के हरियाणा प्रदेश महासचिव बलजीत ंिसंह वालिया, अम्बाला मंडल अध्यक्ष रोहित जैन की अध्यक्षता आज आम्रपाली रिजोर्ट में 15 अगस्त समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल व राष्ट्रीय प्रधान नरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र गान गाया गया। उपरान्त मनीष कुमार के पुत्र शिवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय प्रदीप डोबरियाल, नरेन्द्र सिंह राष्ट्रीय उपप्रधान, बलजीत सिंह वालिया व शमी महरोल मीडिया कोआर्डिनेटर हरियाणा द्वारा इस गरीब बच्चे को कानों की दो मशीनें प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान असहाय जनसेवा ट्रस्ट और दिव्या वेलफेयर सोसायटी उकलाना द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिन भी बच्चों ने भाग लिया वह सभी कूड़ा-कर्कट बीनने वाले व गरीब तबके से सम्बन्ध रखते हैं। यह कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। इसके उपरान्त जनसेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन के सदस्यों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट लगभग 120 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस मौके पर शिवानी उकलाना, पवन उकलाना प्रीति रानी (टीचर), ममता (टीचर) कुसुम देशवाल, दिव्या शाह, राजकुमार गर्ग, सत्य भूषण बिंदल, सतीश दनोदा, सुनील सोनी, सतीश सिहमर, हरपाल पातर, राजू पंजाबी, अनमोल, हर्ष अभिनव, अरमान, जतिन, शिवा, नैंसी, मानसी, दीपक, अंकिता, अजीत, यश आर्य आदि ट्रस्ट के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान मंडल के महासचिव अनु कुमार, सचिव मुकेश, जिला प्रधान डॉ. आर.के. मिनहास, गौरव, संदीप, पूजा, ईशा गोयल, मैडम सोढी, प्रकृति जैल, कमल कुमार, धर्मेश कुमार विनोद कुमार, सुखविन्द्र ंिसह, हर्ष जैन आदि मौजूद रहे। इस मौका पर हिमाचल प्रदेश की सोलन ईकाई की प्रधान वृन्दा वालिया, गगन दीप सिंह वालिया ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य सदस्य अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान से मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *