कुरूक्षेत्र में ब्राह्मण प्रतिनिधिमंडल से सुरजेवाला ने की मुलाकात
कुरूक्षेत्र, 14 अगस्त (): कांग्रेस के सत्ता में आने पर प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा और इस बोर्ड के पदाधिकारी भी समाज के लोग ही होंगे जो बोर्ड की कमान संभालेंगे और इसके निर्धारित किए गए बजट से जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। उपरोक्त शब्द कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने रविवार देर सांय कुरूक्षेत्र में एक ब्राह्मण प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा इस बोर्ड को सरकार की ओर से ग्रांट जारी की जाएगी जिसका उपयोग बोर्ड के सदस्य आपसी सहमति से किसी भी युवा की पढ़ाई के साथ-साथ किसी भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के गरीब बच्चों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की बात भी कही और कहा कि जब इकॉनामीकली वीक सैक्षन लागू किया गया था तो आपके बेटे ने इसमें अहम भूमिका अदा की थी।
सुरजेवाला ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक ने कांग्रेस के पौधे को सींचा है और ब्राह्मणों ने उनका साथ दिया है। इसलिए उन्हें मान व सम्मान कांग्रेस ही दे सकती है। सुरजेवाला ने कहा कि ब्राह्मण ज्ञान, भक्ति, मर्यादा, संस्कार और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज़ादी की लड़ाई के पहले और बाद में ब्राह्मणों का योगदान रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों मंगल पांडे, चंद्र शेखर आजाद, पंडित मदन मोहन मालवीय, पंडित मोती लाल नेहरू और पंडित जवाहर लाल नेहरू के बलिदान और योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से पीछे रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने ब्राह्मण समुदाय के लिए कुछ भी नहीं किया है। सुरजेवाला ने ब्राह्मणों का अपमान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर जिले राम शर्मा पिचौलिया, नरेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र कौशिक, चेयरमैन जय भगवान शर्मा, ईश्वर दत्त भारद्वाज, रामकुमार शर्मा सिरमौर, वीरेंद्र त्यागी, सुरेंद्र कौशिक, मास्टर मनीराम शर्मा, जनार्दन शर्मा, मोहनलाल सरपंच,  कृष्ण शर्मा कुरुक्षेत्र, संदीप मुदगिल, रमेश शर्मा, यशपाल शर्मा, सतीश शर्मा, प्रमोद कौशिक, सुभाष शर्मा,  ओम दत्त शर्मा, गौरव शर्मा, मानिक शर्मा, धर्मवीर शर्मा, कपिल शर्मा, सुभाष वत्स, राजेश कौशिक, अशोक शर्मा, भगवत दयाल शर्मा, सुभाष शर्मा बारना, बलदेव शर्मा नंबरदार, विष्णु दत शर्मा सहित लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *