अम्बाला छावनी में गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

बाजारों में फूलों की वर्षा एवं आतिशबाजी से किया गया तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत

हमारा तिरंगा हर क्षेत्र में ऊंचा रहे, इस भावना को प्रकट करने के लिए सारे देश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं : अनिल विज

अम्बाला, 13 अगस्त

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में गृह मंत्री अनिल विज देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे और उन्होंने हाथ में तिरंगा थाम ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार किया।

अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरी यात्रा में वह देशभक्ति गीतों की धुनों पर जमकर झूमें। तिरंगा यात्रा सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर अम्बाला छावनी के अलग-अलग बाजारों से होती हुई पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा पर घरों की छतों से लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने तिरंगों के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गृह मंत्री अनिल विज के साथ-साथ हजारों वाहनों का काफिला यात्रा में चला। तिरंगा यात्रा के स्वागत में फूल बरसाए गए तो कहीं जमकर आतिशबाजी हुई। आउटर लार्जर रोड, पुल चमेली, कसेरा बाजार, निकलसन रोड सहित कई बाजारों में लोगों ने घरों की छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर इसका स्वागत किया। केसरा बाजार व अन्य बाजारों में दुकानदारों ने आतिशबाजी कर यात्रा का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा में तिरंगे को सैल्यूट कर तिरंगा फहराते रहे गृह मंत्री अनिल विज

तिरंगा यात्रा के दौरान गृह मंत्री अनिल विज हाथ में तिरंगा थाम उसे सेल्यूट किया। उन्होंने जगह-जगह रूक कर दुकानदारों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बधाई दी और उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि आजादी के इस उत्सव में वह भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और घरों व दुकानों पर तिरंगे लगाए। बाजारों में कई स्थानों पर गृह मंत्री अनिल विज को दुकानदारों ने फूलों के हार पहनाकर एवं फूलों की बरखा कर उनका स्वागत भी किया।

समूचे देश में नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही : गृह मंत्री अनिल विज

वहीं, पत्रकारों से यात्रा के दौरान बातचीत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सारे देश में मोदी जी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हमारी भाषा, क्षेत्र व परंपराएं अलग हो सकते है, मगर तिरंगा सभी का अभिमान व शान है, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा चाहे कोई क्षेत्र, सीमाएं हो या अंतरिक्ष में चंद्रमा पर यान उतारने की बात हो, हर क्षेत्र में हमारा झंडा ऊंचा रहे।

श्री विज ने कहा कि हम जब सत्ता में आए तब हम दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था थे और अब हम पांचवें नंबर पर है। अगले पांच साल तक हम विश्व की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हमारा तिरंगा हर क्षेत्र में ऊंचा रहे, इसी भावना को प्रकट करने के लिए सारे देश में यात्राएं निकाली जाती है और सभी देशवासियों से अनुरोध है कि वह अपना तिरंगा लाए और दुकान व घरों में फहराकर बताए कि तिरंगा के नीचे हम सब एक हैं।

वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध पर पलटवार करते हुए कहा कि विरोध करना प्रजातंत्र का हिस्सा है, मगर दुश्मनों के साथ मिलकर गद्दारी करना यह दूसरी बात है। कई बातों पर हमारे विपक्षी नेता चीन व पाकिस्तान या अन्य देशों की भाषा बोलते हैं तो यकीनन दुख होता है।

यह लोग मौजूद रहे यात्रा में

यात्रा के दौरान भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, महेशनगर मंडल प्रधान विजेंद्र चौहान, ग्रामीण प्रधान किरणपाल चौहान, सोम चोपड़ा सहित महासचिव अनिल कौशल, श्याम सुंदर अरोड़ा, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, इकबाल ढडा, विजय कुमार शर्मा, विकास बहगल, साहिल अग्रवाल, शम्मी चौहान, कमल मक्कड़, रवि बुद्धिराजा, राजबीर, विशाल टांगरी, जसबीर जस्सी, सुरेंद्र तिवारी, ललिता प्रसाद, प्रमोद लक्की, जंग बहादुरपाल, करण अग्रवाल के अलावा अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *