अम्बाला, 13 अगस्त
रोटरी क्लब अम्बाला डायमंड द्वारा रविवार को माडल टाउन क्लब अम्बाला शहर में रक्तदान शिविर एवं हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करने का काम किया। यहां पहुंचने पर रोटरी क्लब अम्बाला डायमंड के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने हड्डी जांच शिविर में स्वयं की जांच करवाई।
विधायक असीम गोयल ने रोटरी क्लब अम्बाला डायमंड द्वारा यहां पर जो शिविर लगाया गया है उसकी सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान अनमोल दान है। इस दान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त देकर हम अमूल्य जिंदगियों को बचा सकते हैं। रक्त किसी फैक्टरी में तैयार नहीं किया जा सकता। मानव शरीर से ही रक्त की पूर्ति की जा सकती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, 24 घंटे में इसकी पूर्ति हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर के दौरान हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया जाना भी काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि  रोटरी क्लब अम्बाला डायमंड ने सामाजिक कार्यों में हमेशा ही आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज यहां पर तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जोकि काबिलेतारीफ है। इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलती है और वे इस कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रेरित होती है।
क्लब के प्रोजैक्ट चेयरमैन राकेश गोयल, हेमंत जिंदल व प्रधान मनोज गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियो बारे विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डा0 मुकेश भगत ने ओरथो से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी शिविर में पहुंचे लोगों को दी। इस मौके पर क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने भी सामाजिक क्षेत्र में जो कार्य किए जा रहे हैं उस बारे विधायक को जानकारी दी।
इस मौके पर क्लब के प्रोजैक्ट चेयरमैन राकेश गोयल, हेमंत जिंदल, प्रधान मनोज गोयल, क्लब एडवाईजर सीए रोहित गुप्ता, गौरव गुप्ता, रजनीश गर्ग, सचिव दीपक गोयल, संदीप गुप्ता, डा0 मुकेश भगत, निदेशक राजीव मल्होत्रा, तिलक अरोडा, जितेन्द्र जीत सिंह, डा0 अश्वनी भारद्वाज, अजिन्द्र पाल सिंह, गौरव गुप्ता, राजन गुप्ता, महेश मित्तल, राकेश भंडारी, कमल, मोहित जैन, कपिल जैन, अमित गोयल, अभिनव सिंगला, संदीप जिंदल, अंशुल जिदंल के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *