मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि, स्मृति दिवस की तैयारियां पूरी, पिछले वर्ष कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर मनाया गया था विभाजन विभीषिका दिवस
डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र।  फतेहाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का ऐतिहासिक और यादगार आयोजन 14 अगस्त को होने जा रहा है। इस स्मृति दिवस पर 1947 भारत-पाक बंटवारे के दर्दनाक लम्हों को स्मरण किया जाएगा। इस स्मृति दिवस पर लगभग 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे।
पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर विश्व का पहला पंजाबी धाम बनेंगा। इस पंजाबी धाम में भारत-पाक बंटवारे के दृश्य देखने को मिलेंगे। इन तमाम विषयों को लेकर कुरुक्षेत्र की जमीन पर हिन्दुस्तान-पाकिस्तान विभाजन के समय करीब 10 लाख लोगों की शहादत की याद में बनने वाला स्मारक भी एक दर्शनीय स्थल बनेंगा। अहम पहलू यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली लाल किले से 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका दिन के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से 14 अगस्त 2022 को पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से कुरुक्षेत्र में पहली बार विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष 14 अगस्त 2023 को फतेहाबाद में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त के विभाजन विभीषिका दिवस का निमंत्रण देने के लिए पूरे हरियाणा, पंजाब और आस-पास के राज्यों में जाकर निमंत्रण दिया गया है। फतेहाबाद के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के विभाजन के समय में अनुमान लगाया कि पंजाबी समुदाय के साथ-साथ अन्य समाज के करीब 10 लाख लोग शहीद हुए थे। इन लोगों के बलिदान को पंजाबी समुदाय कभी भुला नहीं पाया है और ना ही इनकी स्मृति में देश में कहीं भी स्मारक नहीं बनाया गया। इस स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचनद स्मारक ट्रस्ट से स्वामी धर्मदेव जी महाराज के अगुवाई में रूपरेखा तैयार की गई और वर्ष 2015 में शहीदी स्मारक बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया। इसी दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर 1 एकड़ गांव मसाना में खरीद कर दी। अब गांव मसाना में शहीदी स्मारक बनाने के लिए करीब 25 एकड़ जमीन उपलब्ध है। यह जारी जमीन सरकार को दी गई हैै और सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट पर करीब 200 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से 14 अगस्त 2023 को फतेहाबाद में विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है। यह कार्यक्रम करीब 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि देने वाला कार्यक्रम होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *