अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दूसरे चरण में धूलकोट रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जाएगा। इस सम्बधं में उन्होनें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था और उन्होंने योजना के तहत इस स्टेशन का भी पुनर्विकास किए जाने बारे उन्हें आश्वस्त किया हैं। विधायक आज अपने निवास स्थान पर कार्यकत्र्ताओं से चर्चा कर रहें थे।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी बताया कि बीते कल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25 हजार करोड़ रूपए की लागत से 508 स्टेशनों का पुनर्विकास किए जाने के कार्य का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में बटन दबाकर किया हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अम्बाला शहर के रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास शामिल है।
उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि वे अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन व धूलकोट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से 24 नवम्बर 2022 को मिले थे और बताया था कि दोनों ही रेलवे स्टेशन छोटे हैं, इनका पुनर्विकास किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होने कहा कि रेलवे मंत्री ने 15 दिसम्बर 2022 को चि_ी भेजकर अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास करने बारे उन्हें आश्वस्त करते हुए इसके लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी और फरवरी में  अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण बारे उन्हें जानकारी दे दी थी। उन्होने यह भी कहा कि अम्बाला शहर की पहचान मां अम्बिका देवी के नाम से है, इस बारे भी उन्हें अवगत करवाते हुए अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण इस थीम के साथ किया जाये, उस बारे उन्हें आग्रह किया था। उनकी इस मांग को रेलवे मंत्री ने पूरा किया है। अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास इस थीम पर किया जायेगा, जिससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के साथ-साथ अन्य लोगों को आनंद की अनुभूति होगी। अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पर 22 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जायेगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत धूलकोट रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *