डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने साइकिल यात्रा निकाल लोगों को नशे से दूर रहने को किया जागरूक।
लाडवा 5 अगस्त (विजय कौशिक) हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ सिंह ढिल्लों के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा हरियाणा के गाँव गांव जाकर नशा मुक्ति सन्देश दे रहे हैं। वे अधिकतर यह कार्य साइकिल पर सवार होकर करते हैं। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी में 235 वां एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उनके साथ सेवानिवृत पुलिस उप निरीक्षक कर्म चंद साथ रहे। विद्यालय की प्राचार्या गुरप्रीत कौर और शिक्षक कँवल सिंह ने डॉ. वर्मा का स्वागत किया। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हरियाणा में मनाया जा रहा है। हरियाणा का नारा पुरे जग में प्रचलित है- देशों में देश हरियाणा जित दूध दही का खाना। उन्होंने कहा कि आज का युवा अनेक कारणों से नशे की चपेट में अनायास आकर अपने जीवन के साथ साथ परिवार और समाज के जीवन पर भी कुप्रभाव डालता है। उन्होंने कहा गीता में भगवान कृष्ण जी कहते हैं कि यदि एक भी व्यक्ति अपने धर्म अर्थात कर्तव्य से च्युत होता है तो इसका प्रभाव पूरी सृष्टि पर पड़ता है। नशे पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से प्रश्न किया कि क्या हुक्का हरियाणा की पहचान है। यदि है तो किस पुस्तक में यह लिखा है अथवा किस महापुरुष ने ऐसा कहा है। उन्होंने सिद्ध कर दिया कि यह एक मिथ्या भ्रम है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल तम्बाकू प्रयोग से ही ढाई करोड़ लोग मरते हैं। प्रतिबंधित नशों पर चर्चा करते हुए बताया कि इसकी खेती करना, तैयार करना, रखना, सेवन करना, खरीदना और बेचना सब प्रतिबंधित है। नशा तस्करों की सम्पति को जब्त करने से लेकर उसे सलाखों तक पहुँचाने बारे बताते हुए कहा कि नशा बेचने वाला किसी का नहीं होता। उन्होंने ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर चर्चा करते हुए कहा कि इस पर नशा तस्करों की गुप्त सूचनाएं निर्भीक होकर दें। विद्यार्थियों से शपथ ग्रहण करवाई गई। लाडवा खंड के प्रह्लादपुर के प्राचार्य राम प्रसाद से सम्पर्क कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा गया। नशा मुक्ति अभियान में प्रयास के बैनर तले विशेष सहयोग करने के लिए स्वामी हरिओम दास परिव्राजक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विधि संस्थान के निदेशक प्रोफेसर दलीप कुमार और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्य मोनिका भाटिया को ब्यूरो की ओर से एक एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *