दीपेंद्र हुडा के नेतृत्व में आयोजित यात्रा का नगर में स्थान स्थान पर किया जाएगा स्वागत
—–
यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की लगाई गई ड्युटियां
——
कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर बिरला मंदिर बचाओ समिति को दिया अपना समर्थन
कुरुक्षेत्र, 2 अगस्त। 9 अगस्त को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस यात्रा की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने पुराने बस अड्डे के नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला में हल्का थानेसर के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस मीटिंग में कार्यकर्ताओं की यात्रा को लेकर ड्युटियां लगाई गई।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार से 15 सवाल पूछे हैं। लेकिन भाजपा सरकार इनका कोई जवाब नहीं दे रही। इसलिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा शुरू की गई है। 9 अगस्त को 4 बजे स्थानीय जाट धर्मशाला से शुरू होकर यह यात्रा महाराणा प्रताप चौक, नया बाजार, सीकरी चौक, पुरानी सब्जी मंडी, छोटा बाजार होते हुए रोटरी चौक पर पहुंचेगी। जहां कार्यकर्ताओं को दीपेंद्र हुड्डा संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के भाजपा के राज में हरियाणा जो रोजगार में नंबर वन होता था, आज अपराध में नंबर वन बन गया है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है, दिनदहाड़े कत्ल हो रहे हैं। प्रति व्यक्ति आय में पहले स्थान पर होने वाला हरियाणा आज सबसे नीचे पहुंच चुका है। इस प्रकार के सवाल कांग्रेस ने भाजपा की सरकार से पूछे हैं और हरियाणा भाजपा के 10 वर्ष के शासन का हिसाब मांग रहा है लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए है।
कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग भाजपा की सरकार से दुखी है। भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर पहुंच चुका है, व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा का सुपड़ा साफ करेगी और हरियाणा में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
थानेसर हल्के की कार्यकर्ताओं की इस बैठक में जजपा व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का माला डालकर जोरदार स्वागत किया गया। इनमें प्रमुख रूप से मायाराम चंद्रभानपुरा, धरमबीर खेडी, पूर्व सरपंच राजेंद्र सैनी,  सुनील राणा सहित अन्य शामिल थे
—–
कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर बिरला मंदिर बचाओ आंदोलन का किया समर्थन
थानेसर हलके के कार्यकर्ताओं की इस बैठक में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने समाजसेवी अशोक शर्मा द्वारा बिरला मंदिर बचाने की मुहिम का समर्थन करने के लिए प्रस्ताव रखा जिसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर पास किया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि थानेसर हलके के कांग्रेस के कार्यकर्ता बिरला मंदिर बचाने की इस मुहिम का पुरजोर समर्थन करते हैं। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि आज प्रदेश में प्रॉपर्टी डीलरों की सरकार चल रही है। थानेसर में तो कोई भी जमीन ऐसी नहीं छोड़ी गई जिस पर सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कॉलोनी ना काटी हो।
—–
बैठक में यह रहे मौजूद
थानेसर हल्के की इस कार्यकर्ता बैठक में कांग्रेसी नेता एवं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, मेहर सिंह रामगढ़, राय साहब शर्मा, नरेंद्र शर्मा निंदी, विवेक मेहता विकी, सुभाष पाली, चौधरी कुलदीप सिंह, फतेह सिंह खेड़ी रामनगर, सुभाष पलवल, ओम प्रकाश हथीरा, मन्नू जैन, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, टेकचंद बारना, राधेश्याम गर्ग, सौरभ गर्ग, पंकज चोचड़ा, नरेंद्र राजू चौहान, ओम प्रकाश ओपी, हिमांशु अरोड़ा, सुधीर चुग, गौरव शर्मा गोरी, ओम प्रकाश पलवल, कुलदीप ढिल्लों, नितिन मेहता, संजय कौशल, निशी गुप्ता, कलावती सैन, प्रवेश राणा, विवेक भारद्वाज, राजपाल प्रतापगढ़, मनोज शर्मा, नवनीत नरवाल, अशोक सीडाना, राजीव गोयल, अमित गर्ग शंकी, सतीश गर्ग, विवेक भारद्वाज डब्बू सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *