कुरुक्षेत्र, 13 जून : इस बार गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है तथा बार बार हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हीटवेव से आमजन का हाल बेहाल है तो सब्जियों तथा फलों की फसलों को भी नुकसान हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह के अनुसार लगातार गर्मी का सीधा असर फलों तथा सब्जियों की फसलों पर देखा गया है। उनके अनुसार हीट वेव के कारण बागवानी करने वाले किसानों को सब्जियों व फलों की खेती में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में आए किसानों ने कहा है कि हीटवेव के कारण मिर्च और टमाटर के पौधों के फूल काफी मात्रा में झड़ चुके हैं तो ऐसे में इन पौधों से फल की उम्मीद कैसे की जा सकती है। डा. सिंह के अनुसार मिर्च, टमाटर और बेल वाली सब्जियों के पौधे को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस बार जामुन तथा अमरूद की फसल भी कम हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जामुन और अमरूद के पौधे को भी नुकसान हुआ है। डा. सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण पौधे न्यूट्रेट लेना कर बंद देते हैं। गर्मी के कारण पौधों के पत्ते झड़ जाते हैं।
गर्मी के कारण सब्जियों के रेट में उछाल
लगातार गर्मी के चलते सब्जियों के रेट में उछाल देखने को मिल रहा है। आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। सब्जी दुकानदारों राजू टुटेजा व बिशंबर के अनुसार गर्मी के चलते सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। इन्हीं के कारण सब्जियों के रेट में वृद्धि हुई है। उनके अनुसार प्याज, आलू, घीया, धनिया, गोभी, तोरी, खीरा, भिंडी आदि जैसी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। इस से सब्जी की दुकानदारी भी काफी प्रभावित हुई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *