करनाल 10 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. सविता कुमारी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक  विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जिन मुकदमों में सरकार पार्टी है ऐसे मुकदमे विशेष लोक अदालत में रखे जा सकते हंै।
उन्होंने जन साधारण से अपील की कि वे अपने मुकदमों का निपटारा विशेष लोक अदालत के माध्यम से करें इसके लिए कोई भी व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल में संपर्क कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इन मुकदमों के निपटारे हेतु मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ भी उठाया जा सकता है, जिसमें वकील की फीस व अन्य खर्च करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *