जिला पुलिस ने माँ की हत्या करने के आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है । थाना शाहबाद की टीम ने अपनी माँ की हत्या करने के आरोपी बेटे मोहित कुमार पुत्र दुर्गा दास वासी हुडा शाहबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 8 जून को थाना शाहबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी शाहबाद इंचार्ज पीएसआई महेश कुमार  को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हुडा सैक्टर 1 पार्ट 2 के एक मकान से बदबू आ रही है जिसमे किसी नाश का अन्देशा है। सूचना पर पीएसआई महेश कुमार, उप निरीक्षक ओमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, हवलदार संदीप कुमार व संजीव कुमार की टीम मौका पर पहुंची। पुलिस टीम ने मकान में देखा कि एक बजुर्ग महिला की नाश बैड पडी थी जिसमे से बदबू आ रही थी। मौका पर एफएसएल टीम को बुलाया गया तथा घटना स्थल की विडियो व फोटोग्राफी की गई। मौका पर रोहित पुत्र दुर्गा दास ने पुलिस टीम को दिए अपने बयान में बताया कि वह शाहबाद में मैडिकल की दुकान पर सहायक के तौर पर कार्य करता है। उसके पिता दुर्गादास की मृत्यु हो चुकी है । वह और उसकी पत्नी मकान के पहले फ्लोर पर अलग से रहते हैं तथा उसकी माता कृष्णा व उसका छोटा भाई मोहित मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। उसके भाई मोहित ने इन्जिनीयरिंग कर रखी है और उसकी शादी नही हुई तथा वह घर पर ही रहता है। उसका उसके भाई से मन-मुटाव होने के कारण एक दूसरे के घर आना-जाना तथा आपसी बातचीत बन्द है। 8 जून को उनके घर के ग्राऊड फ्लोर से बदबू आ रही थी जिसपर उन्होंने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को मौका पर बुलाया। पुलिस के आने पर उनको पता चला कि उनकी माता की मौत हो चुकी है तथा उसे शक है कि उसकी माता की हत्या उसके भाई मोहित ने की है।

हुडा चौंकी शाहबाद इंचार्ज पीएसआई महेश कुमार की टीम ने रोहित के बयान पर थाना शाहबाद में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी मोहित कुमार पुत्र दुर्गा दास वासी हुडा शाहबाद को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *