करनाल 9 जून उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा है कि गर्मी के मौसम दौरान फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी रखनी जरूरी है। लापरवाही के चलते डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारी भी खतरनाक साबित हो सकती है। साफ वातावरण बेहद जरूरी है। इसलिए सभी को मिलकर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी के कारण भी बीमारी फैलने का डर बना रहता है। हालांकि प्रशासन की ओर से सफाई की व्यवस्था की जाती है फिर भी लोगों का सहयोग हर क्षेत्र में जरूरी है।
उपायुक्त  ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोगों को मिलकर बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास करने चाहिएं। जन-जागरण बहुत कारगर होता है और लोगों को अपनी व अपने परिजनों के स्वास्थ्य के लिए आगे आना चाहिए। गर्मी के मौसम में बरसात होने से विभिन्न स्थानों पर पानी जमा हो जाता है और उसमें मच्छर पनपने लगते हैं। यही मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी का कारण बनते हैं। इसलिए अपने आस पास पानी को एकत्रित ना होने दें। हर सप्ताह अपने कूलर आदि के पानी के टैंक को साफ करें। बीमारियों की रोकथाम के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा रहता है। ऐसे में लोगों को भी स्वयं अपना ख्याल रखना चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *