घरौंडा,
सावन कृपाल रूहानी मिशन की मलखान कॉलोनी घरौंडा नजदीक तहसील स्थित शाखा राजिंदर आश्रम की ओर से 30 मई, 2024 को दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के 35वें बरसी भंडारे के अवसर पर पुराना बस अड्डा घरौंडा में सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक गर्मी की इस तपती और चिलचिलाती धूप में लोगां की सेवा में ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई।
हम सभी जानते हैं कि पानी का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है और गर्मी के इस मौसम में इसकी ज़रूरत और ज़्यादा बढ़ जाती है क्योंकि तेज धूप और लू हमारे शरीर से सारी ऊर्जा को छीन लेती है। ऐसे में केवल पानी ही हमारे शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए कहा जाता है कि ”जल ही जीवन है।“ पानी की इसी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए सावन कृपाल रूहानी मिशन की करनाल शाखा ने सेक्टर 12 में लोगां की सेवा में ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई, जिससे कि सैकड़ों लोगों ने पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस। इसके अलावा मिशन द्वारा पूरे भारतवर्ष के अनेक राज्यों में प्रमुख स्थानों पर और दिल्ली में 115 मुख्य जगहों पर भी ठंडे व मीठे पानी की छबीलें लगाई गईं।
संत दर्शन सिंह जी महाराज ने हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज और परम संत कृपाल सिंह जी महाराज के नाम पर ”सावन कृपाल रूहानी मिशन“ की स्थापना सन् 1974 में की। संत दर्शन सिंह जी महाराज ने संत-मत की पुरातन तालीम को एक सरल और सहज तरीके से पेश कर लाखों लोगों को पिता-परमेश्वर का अनुभव कराया।
संत दर्शन सिंह जी महाराज को उर्दू और फारसी की अपनी ग़ज़लों के कारण भारत के एक महान सूफी-संत शायर के रूप में जाना जाता है। उनको उनके काव्य-संग्रहों के लिए दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की उर्दू अकादमियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के 30 मई, 1989 को महासमाधि में लीन होने के पश्चात उनके रूहानी कार्यभार को संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने संभाला और आज वे उनके द्वारा दी गई संत-मत की शिक्षाओं को संपूर्ण विश्वभर में फैला रहे हैं।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सान्निध्य में कार्यरत सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, मुफ्त मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर और मुफ्त स्वास्थ्य जाँंच शिविरों का भी आयोजन किया जाता है तथा शारीरिक रूप से विकलांग भाई-बहनों को सहायतार्थ उपकरण भी वितरित किये जाते हैं। इसके अलावा मिशन की पूरे भारतवर्ष में फैली अनेक शाखाओं में ऐलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भी खोली गईं हैं, जिनमें सभी मरीजों का ईलाज मुफ्त किया जाता है। इसके साथ-साथ मिशन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में भी पीड़ितों को काफी बड़ी संख्या में जरूरत का सामान मुहैया करा कर उनकी आर्थिक रूप से भी मदद की जाती है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में लगभग 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *