अंबाला: एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के संविधान व कानून से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता और जो लोग संविधान से ऊपर होकर संविधान व कानून पर प्रहार कर देश में तबाही मचाना चाहते हैं वह चाहे कोई भी हो वह कभी राष्ट्रहितैषी नहीं हो सकते। वीरेश शांडिल्य आज अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो कुछ हरियाणा की सीमाओं के साथ लगते पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर देश की सेना पर, देश की पुलिस पर, देश की शांति पर हमला करने की साजिश रची जा रही है। ऐसा करने वाले उन शहीदों की सोच पर भी पहरा नहीं देते जिन शहीदों ने फांसी के फंदे चूम कर देश को आजादी दिलाई। आज किसान आंदोलन के नाम पर संविधान व कानून को दरकिनार कर जो हरियाणा पुलिस, पुलिस सरकार को किसान आंदोलन के नाम पर ललकारा जा रहा है। यह ललकार मारने वाले राष्ट्रविरोधी हैं। किसान कभी अपने ही देश के संविधान को आग लगाकर देश में जंगल राज फैलाने की साजिश नहीं रच सकता।
 एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर आतंक फैलाने की साजिश को रोकना होगा। कोई भी व्यक्ति चाहे किसान है या आम आदमी या फिर देश का प्रधानमंत्री या फिर राष्ट्रपति कोई भी संविधान से ऊपर नहीं है। जिस तरह किसान आंदोलन के नाम पर देश विरोधी ताकतें पुलिस मुकाबले की बातें कर रही हैं। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो तीन साल में मौत के घाट उतारने की बातें कर रहे हैं वह किसान नहीं हो सकते और सच्चा किसान देश के जवान पर देश के संविधान पर, देश के कानून पर प्रहार करने व हमला करने की सोच भी नहीं सकता। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जहां देश के प्रधानमंत्री को मौत के घाट उतारने की बात चल रही हो वह आंदोलन नहीं हो सकता वह तो देश के खिलाफ साजिश है। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह देश की सुरक्षा एंजिसियों व फोर्स के साथ हैं और साथ ही वीरेश शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से मांग की है कि तुरंत पंजाब सरकार को हरियाणा के साथ लगती पंजाब की सीमाओं को खाली करने के आदेश दें क्योंकि बॉर्डर पर बैठे आंदोलनकारी संविधान पर प्रहार कर रहे हैं। और सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट संविधान की सुरक्षा कवच है। दस बीस पचास हजार लोगों के चक्कर में देश के 140 करोड़ लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता और सच्चा किसान अपनी मांग पूरी करवाने के लिए दूसरों का बुरा नहीं सोच सकता लेकिन 13 फरवरी से बॉर्डरों पर आंदोलनकारी बैठे हैं जिससे आम आदमी भुखमरी के कगार पर आ गया है।
 वीरेश शांडिल्य ने कट्टरपंथियों को छोड़ किसानों से अपील की है कि अपने वाहन लेकर दिल्ली चलो और सरकार से बात करो। और पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने भी किसानों को ट्रैक्टर टॉलियां दिल्ली ना ले जाने की बात कही क्योंकि उससे आम आदमी को परेशानी होगी और साथ ही किसानों से अपील की है कि ऐसे लोगों से बचे जो पुलिस पर हमला करने के लिए, संविधान पर हमला करने के लिए, देश की शांति पर हमला करने के लिए बॉॅर्डर पर हथियार एकत्रित कर रहे हैं। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की है कि पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों की हिफाजत करना भी उनकी ड्यूटी है और जो पंजाब में बैठकर संविधान के खिलाफ आंदोलनकारी साजिशें रच रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री, गृह सचिव व डीजीपी को उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज कर जेलों में डालना चाहिए क्योंकि खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान संविधान की शपथ लिए हुए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *