गुरू ही हमें गलत रास्ते पर जाने से बचाकर सही रास्ता दिखा सकता है: संदीप गर्ग

लाडवा, 18 फरवरी : लाडवा-मुस्तफाबाद रोड़ पर स्थित श्री गुरू रविदास आश्रम में रविवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 647वें प्रकट दिवस पर सत्संग व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी एवं नेता संदीप गर्ग ने शिरकत की व सत्संग में भाग लिया।
समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि संत महात्माओं के चरणों में ही स्वर्ग होता है और हमें सभी को संत महात्माओं द्वारा दिए गए ज्ञान को प्राप्त कर उनके दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए ताकि हम सही राह पर चल सके। क्योंकि गुरू ही एक ऐसा माध्यम है, जो हमें गलत रास्ते से जाने से बचा सकता है और सही रास्ता दिखाकर हमें सही मार्ग पर लगा सकता है। संचालक महात्मा गुरपाल दास ने बताया कि आश्रम में संत गुरु रविदास जी का 647वें प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया, सत्संग व विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में संगत में सत्ंसग में भाग लिया व भंडारे में कढी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर जयकुमार, इमना कटारिया, सुरेश, जयभगवान, नाथी राम, प्रिन्स, राजेश कुमार, रूबी रानी आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *