कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी। जिला स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लिंग जांच के नाम पर 45 हजार रुपये में सौदा हुआ था जिसमें से 30 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। पुलिस ने 15 हजार रुपये के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। थाना सदर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में नरेंद्र सैनी, रघुबीर सिंह व चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डिप्टी सिविल सर्जन व पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि उन्हेंं गुप्त सूचना मिली थी कि जिला कुरुक्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में कुछ दलाल द्वारा गर्भवती महिलाओं को अवैध भ्रूण लिंग जांच के लिए दूसरे जिले राज्य में ले जाकर इनका अवैध भ्रूण लिंग जांच करवाते है। गुप्त सूचना के आधार पर अवैध भ्रूण लिंग जांच के लिए डिकॉय के माध्यम से दलाल नरेन्द्र सैनी निवासी गांव भादसों, तहसील इन्द्री, जिला करनाल से 45 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का गठन किया गया। टीम में डॉ. ऋषि, अमित कुमार, डॉ. गौरव बंसल को शामिल किया गया। इसके लिए एक डिकाय तैयार किया गया। डिकॉय की बात दलाल नरेन्द्र सैनी से फोन पर हुई जिसमें दलाल ने डिकॉय को अवैध लिंग जांच 45 हजार रुपये में होना बताया और दलाल ने कहा कि अवैध भ्रूण लिंग जांच शामली में होगा। दलाल ने डिकॉय को उमरी चौक पर मिलने को कहा। उसके बाद डिकॉय और पी.एन.डी.टी. टीम दो अलग-अलग निजी वाहनों में उमरी चौक, कुरुक्षेत्र की तरफ लगभग रवाना हुई। आधा घंटा इन्तजार करने के बाद डिकॉय महिला दलाल नरेन्द्र सैनी से मिली। दलाल नरेन्द्र सैनी ने डिकॉय को अपनी गाड़ी मारूति आल्टो में बिठाया। उसके बाद वह डिकॉय को करनाल होते हुए झिंझाना के रास्ते से कस्बा थाना भवन शामली यूपी ले गया। पी.एन.डी.टी. टीम, कुरुक्षेत्र ने दलाल और डिकॉय की गाड़ी का अलग गाड़ी में पीछा किया। दलाल डिकॉय को लेकर थाना भवन पहुंच गए। जहां पर बाईक पर एक व्यक्ति डिकॉय के पास आया, जिसके बाद डिकॉय और दलाल अपनी गाड़ी में बाइक सवार के पीछे चलते हुए आगे एक गांव में एक अन्जान घर के पास पहुंचे। टीम ने उनका पीछा करने की कोशिश की परन्तु गांव में भीड़ और तंग गलियां होने के कारण पीछा नहीं कर पाई। टीम ने वहां रहकर ढूंढने की कोशिश की परन्तु दलाल की गाड़ी नहीं मिल पाई। लगभग आधे घंटे के बाद टीम को पता चला कि दलाल की गाड़ी वापिस कुरुक्षेत्र की तरफ रवाना हो गई। जिस पर थाना पिपली को सूचित करके उमरी चौक, कुरुक्षेत्र पर पुलिस नाका लगाने को कहा गया क्योंकि दलाल नरेन्द्र सैनी द्वारा डिकॉय को उमरी चौक से ही लिया गया था और वहीं पर छोड़ना भी था। पी.एन.डी.टीम ने पुलिस की सहायता से नाका लगाकर आरोपी दलाल नरेन्द्र सैनी को काबू कर लिया और पैन्ट की दाहिनी जेब से टीम द्वारा दिए गए रुपए 15000 रुपये बरामद कर लिए गए। पूछताछ पर दलाल नरेन्द्र सैनी ने इस कार्य में एक अन्य व्यक्ति दलाल के शामिल होने बारे बताया जिसका नाम रघुबीर है। जिसकी एवज में पुलिस द्वारा रघुबीर को भी पूछताछ एवं जांच के आधार पर काबू कर लिया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *