जिला बार एसोसिएशन में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा स्वागत
——
लोकतंत्र को खत्म करने पर तुला है सत्ता पक्ष : अरोड़ा
कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी। पूर्व मँत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में जाकर वकीलों को 21 जनवरी को नई अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस के सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दिया। यहां पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह तंवर, पूर्व प्रधान गुरतेज सिंह शेखों, पूर्व प्रधान अशोक भारद्वाज, दीनानाथ अरोड़ा, जयनारायण शर्मा, विक्रंात कुंडू, सुरजीम पलवल, मनोज वशिष्ठ, तूषार सैनी, जगरूप सिंह, अमर सिंह मलिक, अंकित गुप्ता सहित अनेक वकीलों ने अरोड़ा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दीनानाथ अरोड़ा एडवोकेट ने अशोक अरोड़ा को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट की। इस दौरान वकीलों ने पूर्व मँत्री ेको रैली में आने का आश्वासन भी दिया। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देते हुए बताया कि 21 जनवरी को प्रात: 11 बजे कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान सहित अनेक नेता संबोधित करेंगें। उन्होने वकीलों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में बढचढकर भाग लें।
अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि वकीलों का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज देश में प्रजातंत्र खतरे में है संविधान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। सवैंधानिक संस्थाएं तहस नहस की जा रही हैं। बाबा साहेब भीम राव अंबेडक़र ने देश के संविधान को बनाकर प्रत्येक नागरिक को वोट का अधिकार दिलवाया था। आज उसी संविधान पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे समय में वकीलों का कर्तव्य बनता है कि वे लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आगे आएं। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान को कुचलने पर लगी हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश, प्रधानमंत्री तथा नेता विपक्ष की एक चयन समिति बनाई गई थी जिसमें से मुख्य न्यायधीश को निकालकर केंद्र के किसी मंत्री को शामिल कर लिया गया। इसी प्रकार राजस्थान के कर्णपुर विस क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मतदान से पहले ही मंत्री बना दिया गया लेकिन जागरूक जनता ने उस भाजपा प्रत्याशी को बुरी तरह हरा दिया। इस मामले में चुनाव आयोग चुप्पी साधे रहा। उन्होने कहा कि कांग्रेस देश के प्रजातंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा सरकार संविधान को ताक पर रख रही है। वकीलों को प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का साथ देना चाहिए। प्रदेश सरकार को आडे हाथों लेते हुए अरोड़ा ने कहा कि जो भी वर्ग अपने हकों के लिए संघर्ष करता है, उस पर लाठियां बरसाई जाती हैं। प्रदेश में नशा बढने के साथ साथ बेरोजगारी बढ रही है। महंगाईने जनता की कमर तोड़ दी है। 2024 वर्ष में लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में वकीलों को कांग्रेस पार्टी का साथ देना चाहिए। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में विफल रही है। अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा और रोजगार का प्रबंध भाजपा ने नही किया। इस कार्यक्रम में इंम्पु्रवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जलेश शर्मा, पूर्व नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, ओमप्रकाश पलवल, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, सौरभ गर्ग सहित अन्य कांग्रेसी भी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *