भारतरत्न गुलजारी नंदा की 26वीं पुण्यतिथि पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा, कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, जिप सीईओ अशोक मुंजाल ने दी श्रद्धांजलि, केडीबी व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित किया कार्यक्रम
कुरुक्षेत्र 15 जनवरी । 
कुरुक्षेत्र के विकास की आधारशिला रखने और पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की सोच के रचयिता भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा की 26वीं पुण्यतिथि पर कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने का प्रण लिया गया। इसके साथ ही भविष्य में भारत रत्न नंदा के आदर्शों और जीवन के संघर्षों को लेकर 4 जुलाई को जयंती समारोह पर राष्ट्रीय सेमिनार जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से किया जाएगा। इसके साथ ही जयंती दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीगुलजारी लाल नंदा की 26वीं पुण्यतिथि पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सदाचार स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, जिला परिषद के सीईओ अशोक मुंजाल, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, जिला परिषद के वाईस चेयरमैन डीपी चौधरी, डीवाईसीए के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रोफेसर शुचिस्मिता, समाज सेवी विजय सभ्रवाल, समाज सेवी कृष्ण धमीजा, केडीबी सदस्य डॉ. ऋषिपाल मथाना, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डा. एमके मोदगिल, युधिष्ठिर बहल, विनोद शर्मा, खरैती लाल सिंगला, समाज सेवी प्रदीप झांब प्रोफेसर एसएन गौड़, केयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर एके चौधरी, डा. श्रीप्रकाश मिश्रा, राजेंद्र राणा, अमरनाथ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नंदा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद सभी ने नंदा स्मारक स्थल पर नंदा की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित किए। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की तरफ से भजनों की प्रस्तुति दी गई।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र को विकसित करने में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न गुलजारी लाल नंदा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिली है। ऐसे महान व्यक्तित्व के कार्यक्रमों को मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवसर पर सभी को प्रण लेना चाहिए कि कुरुक्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगें। जब सभी इस सोच के साथ काम करेंगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र एक दिव्य कुरुक्षेत्र नजर आएगा।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भारतरत्न गुलजारी लाल नंदा के कारण कुरुक्षेत्र पर्यटन हब के रूप में उभरकर आया है। उनकी सोच को आगे बढाऩे का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जा रहा है। सरकार के प्रयासों से कुरुक्षेत्र के विकास पर लगभग 4000 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास को लेकर दिन रात मेहनत की जा रही है और कुरुक्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाएं इस साल पूरी होने जा रही है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आने वाले समय में भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर मनाने का प्रयास किया जाएगा। इस महान व्यक्तित्व के जन्म दिवस 4 जुलाई को जयंती दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इस दिवस को प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, समाज सेवी विजय सभ्रवाल ने भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि भारत रत्न श्रीगुलजारी लाल नंदा के योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *