अंबाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विनोद शर्मा द्वारा पहरावर की जमीन हेतु गौड़ ब्राह्मण सभा को लीज के लिए 51 लाख रुपए की एक एफ.डी. देने पर अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा में खुशी का माहौल है।
वीरवार को अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यों ने माडल टाऊन स्थित भगवान परशुराम भवन में एकत्रित होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विनोद शर्मा व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का इस नेक काम के लिए आभार जताया।
बता दें कि पहरावर की जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने करनाल में हुए ब्राह्मण महाकुंभ के दौरान पहरावर की जमीन को दोबारा ब्राह्मण समाज को लीज पर देने की घोषणा कर दी थी, जिसको लेकर प्रदेश के ब्राह्मणों ने उनका आभार प्रकट किया था और अब इसके लिए रुपए जुटाने की बात सामने आ रही थी तो पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विनोद शर्मा व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने तुरंत अपने निजी कोष से 51 लाख रुपए की एफ.डी. गौड़ ब्राह्मण संस्था के नाम की जिसके ब्याज की रकम से संस्था लीज की राशि आसानी से सरकार को जमा करवा सके।
वीरवार को अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के माडल टाऊन स्थित कार्यालय में प्रधान चंद्रमोहन शुक्ला, कृष्ण कुमार शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान, वीरभार शर्मा उपप्रधान, राकेश शर्मा महामंत्री व चंद्रमोहन बख्शी कोषाध्यक्ष, जोगेंद्र बख्शी, कुलदीप शर्मा, रविंद्र दूबे, एडवोकेट रमन शर्मा, रश्मि शर्मा जंडली व पं. वेद प्रकश कौशिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विनोद शर्मा व राज्यसभा सांसद काॢतकेय शर्मा का आभार प्रकट किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *