-गीता जयंती के अवसर पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा ने स्नेहित तीर्थ पर आयोजित किया गीता यज्ञ—-23-12-2023. -सभा द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से आयोजित किया गया एक मिनट एक साथ-गीता पाठ कुरुक्षेत्र 23 दिसंबर( ) श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा द्वारा गीता जयंती के अवसर पर स्नेहित तीर्थ के किनारे गीता यज्ञ तथा एक मिनट एक साथ-गीता पाठ आयोजित किया गया। इससे पूर्व भागवत सप्ताह का समापन हुआ। गीता यज्ञ में सभा के मुख्य सलाहकार ज्ञान नारायण शर्मा मुख्यातिथि तथा सभा के प्रधानमहासचिव रामपाल शर्मा मुख्या यजमान के रूप में शामिल हुए। जबकि सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवाड़ी ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। गीता जी के पाठ के साथ गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई। इस गीता यज्ञ में प्रसिद्घ कथावाचक डॉ. स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने भी भाग लिया और यज्ञ में आहुति डाली। सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र वेद संस्कृत विद्यालय के ब्रह्मचारियों ने गीता जी के श्लोंको व वेद मंत्रोंच्चारण के साथ यज्ञ सम्पन्न करवाया। इससे पूर्व श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड एवं राष्ट्रीय सेविका समिति के सहयोग से आयोहित भागवत सप्ताह सम्पन्न हुआ। श्रद्घालुओं ने भारी संख्या में भाग लेकर भागवत जी की आरती की। निर्धारित समय ठीक 11 बजे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की पे्ररणा से गीता के प्रथम, मध्य अंतिम श्लोक का एक मिनट एक साथ गीता पाठ स्नेहित तीर्थ के तट पर किया गया, जिसमें सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवाड़ी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, सभा कें पूर्व प्रधान पंडित पवन शर्मा, नप के पूर्व वाईस चेयरमैन राज गोड़, राजीव अच्चु स्वामी, मोहन शर्मा, अजय, कपिल देव, सुरेंद्र जोशी, बबलु मिश्रा, पूर्ण चंद थानेदार, पुजारीसुशील तिवाड़ी, प्रवीण गौतम, अश्वनी गौतम, चंद्रिका शर्मा, अशोक आश्री, दीपक मिश्रा, शुभ करण, साध्वी मोक्षिता, महंत रविभारती, हन्नी शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्घालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

ByDr. Rajesh Wadhwa

Dec 23, 2023

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *