प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की यूनिट अब कमाने लगी है मुनाफा:अरविंद
महोत्सव बन चुका है पूरी दुनिया का एक अनोखा महोत्सव
कुरुक्षेत्र 18 दिसंबर हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन डा. अरविंद यादव ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण अब पर्यटन विभाग की सभी यूनिट मुनाफा कमाने लगी है। इस सरकार के कार्यकाल में पर्यटन विभाग ने एक नया स्वरूप धारण किया है। इस प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की कई योजनाएं पाइप लाइन में है। इन योजनाओं को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के संत सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे है।
चेयरमैन डा. अरविंद यादव सोमवार को देर सायं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचे। चेयरमैन ने केडीबी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग को एक नया रुप देने का काम किया है। इस सरकार की नीतियों के कारण पर्यटन विभाग से जुड़ी सभी संस्थाए लाभ में पहुंच चुकी है। इन संस्थाओं को ओर आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं तैयार की गई है। इन योजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। इस सरकार की नीतियों के कारण पर्यटन विभाग ने एक नया मुकाम हासिल किया है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टिï से विकसित करने का काम किया जा रहा है। इस गीता स्थली ज्योतिसर में करोड़ों रुपए की लागत से महाभारत थीम पर आधारित प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। यह प्रोजेक्ट विश्व दर्शनीय होगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हिंदुस्तान की ही नहीं पूरी दुनिया का महोत्सव बन चुका है। इस महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए स्वयं उपराष्टï्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इस महोत्सव का आयोजन प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में किया जा रहा है और लाखों लोग इस महोत्सव के साथ जुड़ चुके है। इस महोत्सव को देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते है। इसी पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म करने का संदेश देने के उद्देश्य गीता के उपदेश दिए, यह उपदेश आज भी पूर्णत: पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे है। इस सरकार के कार्यकाल में भारत वर्ष में आर्थिक दृष्टिï से खुब तरक्की की है, जिसके कारण आज भारत दुनिया की 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना और गारंटी है कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश के रुप में स्थापित करना है। इस उद्देश्य को लेकर सरकार विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा आमजन तक पहुंच रही है। इस यात्रा से आमजन को फायदा मिल रहा है। इससे यह स्पष्ट हो चुका है आने वाला समय भारत का है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक प्रधान, केडीबी सदस्य अशोक रोशा भी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *